रियलिटी शो इंडियाज़ गॉट टैलेंट के मंच पर इन दिनों जबर्दस्त टैलेंट देखने को मिल रहा है। इस सीज़न के टॉप 12 कंटेस्टेंट्स के साथ यह मुकाबला और कड़ा हो गया है,जहां हर परफॉर्मर अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीकेंड माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और मानव कौल अपनी नई थ्रिलर सीरीज़ 'द फेम गेम' को प्रमोट करते इस शो पर नजर आएंगे और इंडियाज़ गॉट टैलेंट का शानदार टैलेंट सेलिब्रेट करेंगे। इस एपिसोड की शूटिंग के दौरान इशिता विश्वकर्मा ने जो किया उससे धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का दिल एक बार फिर धक धक करता दिखा।
2 of 4
इंडियाज गॉट टैलेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इशिता ने माधुरी के दो सुपरहिट गानों 'एक दो तीन' और 'काहे छेड़ छेड़ मोहे' पर अपनी जोरदार प्रस्तुति देकर माधुरी दीक्षित का दिल जीत लिया। ये पता चलने पर कि 'छोटी लता' के नाम से मशहूर इशिता की मां भी शूटिंग के दौरान मौजूद हैं, माधुरी ने उनसे भी मुलाकात की और उन्हें एक गणेश मूर्ति भी भेंट की। माधुरी दीक्षित ने इस दौरान कहा, "आपने जो दोनों गाने गाए, इनके जॉनर्स एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं। जहां एक गाना क्लासिकल या सेमीक्लासिकल है, वहीं दूसरा गाना पूरी तरह से बॉलीवुड सॉन्ग है। आपने इतनी सफाई, मस्ती और पूरे एक्सप्रेशन के साथ ये गाने गाए कि मुझे कहना पड़ेगा कि यह कमाल का था।"
3 of 4
इंडियाज गॉट टैलेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधुरी दीक्षित ने आगे कहा, "मैं जानती हूं आप लता दी (लता मंगेशकर) की बड़ी फैन हैं और दुर्भाग्य से वह हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मैं आपकी आवाज में वो लगन देख सकती हूं। आपने अपने हर गाने की हर लाइन में जो एक्सप्रेशंस दिए वे कमाल के थे। मैं आपको प्लेबैक सिंगर के रूप में फिल्मों के लिए काम करते देखना चाहती हूं क्योंकि जो भी आर्टिस्ट आपकी आवाज और आपके गानों पर परफॉर्म करेगा, उन्हें आपकी आवाज के जरिए अपने एक्सप्रेशंस दिखाने का मौका मिलेगा और यह बड़ा मनमोहक होगा। आप बेहद टैलेंटेड हैं, गॉड ब्लेस यू! मैं आपकी सफलता अभी से देख सकती हूं, आपका फेम गेम शुरू हो चुका है!"
4 of 4
बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान रैपर बादशाह भी इशिता की परफॉर्मेंस देखकर हैरान हुए। बादशाह ने कहा, "आप जो भी शब्द या लाइन कहती हैं, वे अनमोल हैं क्योंकि इसकी बहुत अहमियत है। आपका टैलेंट असाधारण है। हम सभी जानते हैं कि इशिता एक बेहतरीन सिंगर हैं, लेकिन जब भी आप परफॉर्म करती हैं तो हमारे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।"