हितेन तेजवानी 'बिग बॉस 11' के सबसे सुलझे कंटेस्टेंट हैं। लेकिन उतनी ही उलझी उनकी शादीशुदा जिंदगी रही है। टीवी एक्ट्रेस गौरी प्रधान के साथ उनकी लव स्टोरी के कई किस्से आपने सुने होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि जब हितेन पहली बार गौरी से मिले तब वह शादीशुदा थे?
Bigg Boss 11: हितेन की दूसरी पत्नी हैं गौरी, ऐसे शुरू हुई थी इनकी लव स्टोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसके बाद हितेन और गौरी की मुलाकात एकता कपूर के सीरियल 'कुटुंब' के सेट पर हुई। इस शो में दोनों लीड रोल में थे। हितेन ने बताया कि शुरुआती छह महीनों तक उन दोनों के बीच केवल 'हाय-हैलो' की चलता रहा। गौरी सेट पर काफी रिजर्व रहती थीं। शूट के दौरान जब भी ब्रेक मिलता वह को-एक्टर्स से बात करने की जगह किताबें पढ़ना पसंद करती थीं।
BIGG BOSS 11: हिना पर भड़की हितेन की WIFE गौरी, लिया पति की बेइज्जती का बदला
अपनी लव स्टोरी के बारे में बोलते हुए हितेन ने कहा, 'एक बार मैं बहुत बीमार हो गया था। गौरी को जब पता चला तो उन्होंने अपनी कार से मुझे अस्पताल पहुंचवाया। उस पल मुझे एहसास हुआ कि गौरी बाहर से जितनी सख्त दिखती हैं, अंदर से उनका दिल मोम जैसा है।'
हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। इस दौरान लोगों को इनकी जोड़ी इतनी पसंद आई की एकता कपूर ने कुटुंब का दूसरा सीजन भी लॉन्च कर दिया जिसमें इन दोनों को शादीशुदा दिखाया गया। 29 अप्रैल 2004 को दोनों ने शादी की। इस कपल के दो जुड़वा बच्चे हैं। बेटे का नाम नेवान है और बेटी का नाम है कात्या। दोनों की उम्र आठ साल है। गौरी इन दिनों कलर्स के सीरियल 'तू आशिकी' में नजर आ रही हैं।