मनोरंजन जगत के हैंडसम हंक और बेबाक अभिनेता कुशल टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। खासकर वे इंस्टाग्राम पर खूब सक्रिय रहते हैं। यहां उनके पास लगभग डेढ़ मिलियन फॉलोअर्स हैं। कुशल अपनी डेली रूटीन से जुड़े ताजा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं और नए-नए अपडेट्स साझा कर फैंस से जुड़े भी रहते हैं। लेकिन इस बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें साइबर क्राइम में जाने की बात कहनी पड़ी।
2 of 5
कुशल टंडन
- फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon
दरअसल, कुशल टंडन अमूमन सुबह उठकर फिट रहने के लिए एक्सरसाइज किया करते हैं। कोविड लॉकडाउन के दौरान वे घर पर हैं और उन्होंने यहीं अपने व्यायाम का इंतजाम कर रखा है। इसके लिए वे सुबह उठ जाया करते हैं। इस दौरान कुशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके बाद एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।
3 of 5
कुशल टंडन
- फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon
कुशल टंडन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुबह के खूबसूरत नजारे का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उगते सूरज की लाली और चिड़ियों की चहक के बीच अजान की आवाज आ रही थी। वीडियो शेयर करते हुए कुशल ने लिखा था ‘चमकती लाइनिंग, चिड़ियों के चहचहाने की आवाज और खूबसूरत अजान चल रही है।'
4 of 5
कुशल टंडन इंस्टा स्टोरी
- फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon
इसपर एक यूजर ने उन्हें इनबॉक्स मैसेज कर ट्रोल करने की कोशिश की। कुशल भी कहां चुप रहने वाले थे। उन्होंने करारा जवाब देते हुए साइबर क्राइम के तहत उसकी शिकायत करने की चेतावनी दे डाली। अभिनेता ने लिखा ‘बेटू तुम कहां हो? मैं साइबर क्राइम के तहत तुम्हारे पास आ रहा हूं। लव यू।’
5 of 5
कुशल टंडन
- फोटो : Insatagram- @therealkushaltandon
अभिनेता का जवाब सुनते ही उस यूजर ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। इसपर भी कुशल ने प्रतिक्रिया दी और उन्होंने उसकी प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट लेकर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। कुशल ने लिखा ‘अरे तुम तो भाग गए मेरे लड़के। कैसी लगी अजान?’ इसके बाद से अभिनेता चर्चा में बने हुए हैं।