टीवी अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी अदाकारी से दर्शकों को हंसाने में कामयाब रहते हैं। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह भी शो पर पहुंची थीं। शो में पति पत्नी की जोड़ी ने अपनी नोक झोंक से सबको खूब हंसाया था। अब कृष्णा ने कश्मीरा की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वो ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं।
कश्मीरा शाह की बोल्ड तस्वीर साझा कर बोले कृष्णा अभिषेक, जब घर में ही बिरयानी मिल जाए तो...
कश्मीरा की यह तस्वीर लेटेस्ट फोटोशूट की है। जिसमें वह मोनोकनी पहने बोल्ड अंदाज में हैं। कश्मीरा ने अपनी फिट बॉडी को पाने के लिए खूब मेहनत की जो तस्वीर से जाहिर हो रहा है। कृष्णा ने तस्वीर के साथ लिखा कि उन्हें कश्मीरा पर गर्व है।
कृष्णा ने लिखा कि 'जब आपको घर पर ही बिरयानी खाने को मिल जाए तो आप बाहर जाकर दाल मखनी क्यों खाएंगे? मुझे तुम पर गर्व है कैश (कश्मीरा) कि तुमने फिर से अपने हॉट अंदाज में वापसी की है।'
A post shared by Krushna Abhishek (@krushna30) on
वहीं कृष्णा की बहन आरती सिंह ने भी अपनी भाभी कश्मीरा की यही तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। आरती ने लिखा कि 'हॉटनेस, तुम कमाल की लग रही हो कैश। मुझे याद है तुमने ये तब ही शुरू किया था, जब तुम बिग बॉस में आई थी। समय लगता है लेकिन तुमने यह पा लिया।'
A post shared by Aarti singh sharma (@artisingh5) on
कश्मीरा ने अपनी इस तस्वीर पर तारीफ के लिए सभी को शुक्रिया किया है। उनके इंस्टाग्राम पर संभावना सेठ, पूजा बत्रा, माही विज सहित कई सितारों ने कमेंट किया। इसके अलावा कश्मीरा के प्रशंसक भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे।
A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1) on