मशहूर टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी-2 में इस वक्त बहुत ही हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। शो में ऐसा मोड़ आ गया है कि प्रेरणा को मजबूरन अनुराग को बताना पड़ रहा है कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। शो में कोमोलिका और प्रेरणा के बीच जमकर लड़ाई चल रही है। इस बीच दोनों की शूटिंग सेट से एक वीडियो सामने आई है जिसमें दोनों होली खेलती नजर आ रही हैं।
कोमोलिका-प्रेरणा ने दुश्मनी भुलाकर सेट पर खेली जमकर होली, 'ननद' को भी नहीं छोड़ा
दरअसल, अनुराग-प्रेरणा नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कसौटी.. के सेट से तीन वीडियो वायरल हो रही है जिसमें कोमोलिका (हिना खान) और प्रेरणा ( एरिका) जमकर होली खेल रहे हैं। वहीं, अनुराग, प्रेरणा, कोमोलिका और अनुराग की बहन-जीजा भी होली खेलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुराग का किरदार निभा रहे पार्थ ने जमकर होली का हुड़दंग मचाया।
A post shared by Kasautii Zindagii Kay.. (@anupre.fp) on
बता दें कि प्रेरणा ने फैसला लिया था कि वह अनुराग को अपने प्रेग्नेंट होने का राज कभी नहीं बताएंगी, अब कहानी के हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रेरणा को होली वाले दिन अपनी इस सच्चाई से परदा उठाना पड़ेगा। दरअसल, स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक, प्रेरणा क्यों अनुराग को अपनी प्रेग्नेंट होने का राज बताएंगी इसका भी पता चल चुका है।
A post shared by Kasautii Zindagii Kay.. (@anupre.fp) on
A post shared by Kasautii Zindagii Kay.. (@anupre.fp) on