{"_id":"59e1cbc64f1c1baf678b5b54","slug":"kbc-9-contestant-sonam-wangchuk-made-big-b-emotional","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 9: आमिर के बाद बिग बी पर भी चला रियल 'फुंसुक वांगड़ू' का जादू, जीती मोटी रकम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 9: आमिर के बाद बिग बी पर भी चला रियल 'फुंसुक वांगड़ू' का जादू, जीती मोटी रकम
Sat, 14 Oct 2017 03:45 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद
Updated Sat, 14 Oct 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
KBC 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-9' के स्पेशल एपिसोड 'नयी चाह नयी राह' में मेहमान बनकर आए सोनम वांगचुक ने न सिर्फ बड़ी रकम जीती बल्कि सबके दिलों पर भी जादू कर दिया।
2 of 6
KBC 9
सोनम वांगचुक एक इंजीनियर ही नहीं बल्कि 'शिक्षा सुधारक' के साथ-साथ एक इनोवेटर भी हैं। सोनम शो में अपने छात्र के साथ आए थे जो कंपैनियन के तौर पर शो का हिस्सा बने।
3 of 6
KBC 9
आपको बता दें कि शो में उस वक्त तालियां गूंज उठीं जब सोनम ने अमिताभ की फिल्म 'शहंशाह' का डायलॉग 'रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह' को फ्रेंच और पंजाबी में बोला। इसके बाद शो में बैठी ऑडियंस ने भी शो के होस्ट बिग बी को इसी डायलॉग को बोलने को कहा। बिग बी ने देर ना करते हुए अपने ओरिजिनल अंदाज में इस डायलॉग को सुनाया और शो में एक बार फिर से तालियां गूंज उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Film 3 idiots
इसके बाद शो में लद्दाख में विकास और पानी की समस्या पर बातें हुई और सोनम द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की झलक भी दिखाई गई। बता दें कि डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में आमिर खान का किरदार 'फुंसुक वांगड़ू' सोनम वांगचुक से प्रेरित था।
विज्ञापन
5 of 6
KBC 9
शो का एंटरटेनमेंट यहीं खत्म नहीं हुआ। दरअसल, सोनम ने हरिवंश राय जी की एक कविता भी पढ़ी और बिग बी से ही इस कविता के कवि का नाम पूछा। इस पर बिग थोड़े सहमे और फिर सोनम के सवाल का जवाब दिया। इसके बाद सोनम ने बताया कि उन्हें देश और विदेश की नौ भाषाओं का ज्ञान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।