{"_id":"613c954cf4b490586b616290","slug":"kbc-13-amitabh-bachchan-will-donate-money-for-a-child-suffering-from-rare-disease-appeals-to-people-to-help","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए अमिताभ बच्चन दान करेंगे धनराशि, लोगों से भी की मदद की अपील","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए अमिताभ बच्चन दान करेंगे धनराशि, लोगों से भी की मदद की अपील
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 11 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही यह दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। वहीं, शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके तहत हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस बार प्रसारित हुए एपिसोड की मेहमान बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान।
शो में पहुंचीं दीपिका और फराह ने कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे का जिक्र किया जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे इलाज के लिए जरूरी एक इंजेक्शन लगाया जा सके।
कार्यक्रम में पहुंचीं दापिका बताती हैं कि वह इस शो में 17 महीने के आयांश के लिए आई हैं। उन्होंने बताया कि आयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नामक एक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसका पूरा असर उसके नर्वस सिस्टम पर पड़ा है। जिसकी वजह से वह ठीक से उठ-बैठ नहीं सकता है।
3 of 5
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका और फराह ने बताया कि वह इस शो में जीती धनराशि से उस बच्चे के इलाज में मदद करना चाहती हैं। दरअसल, आयांश की इस दुर्लभ बीमारी के लिए 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। जिसमें से उन्होंने 6 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं। जबकि बाकी के 10 करोड़ रुपये जमा करने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस बच्चे की बीमारी के बारे में सुनते ही अमिताभ बच्चन ने भी फौरन मदद का हाथ आगे बढ़ाया। शो के दौरान बिग बी ने वादा किया कि वे भी इस बच्चे के इलाज में अपना योगदान देंगे। हालांकि, उन्होंने शो में मदद की राशि बताने से इनकार कर दिया। साथ ही अमिताभ बच्चन ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह आगे आएं और आयांश की सहायता करें।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा दीपिका और फराह ने कई मजेदार किस्से भी सुनाए। इस दौरान दीपिका ने बताया, ‘उन्हें साल 2014 में डिप्रेशन हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं दीपिका ने तो रणवीर सिंह की शिकायत भी कर डाली। जिसके बाद अमिताभ ने रणवीर को फोन लगाया और उनकी क्लास ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।