फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे बच्चे के लिए अमिताभ बच्चन दान करेंगे धनराशि, लोगों से भी की मदद की अपील

Sat, 11 Sep 2021 05:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 11 Sep 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
KBC 13: Amitabh Bachchan will donate money for a child suffering from rare disease appeals to people to help
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन के पॉपुलर क्विज रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन शुरू हो चुका है। शो के शुरू होते ही यह दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहा है। यहां आने वाले हर कंटेस्टेंट की जिंदगी से जुड़े किस्से कभी आपको हंसाते हैं तो कभी रुलाते। वहीं, शो में हर शुक्रवार विशेष एपिसोड प्रसारित किया जाता है। इसके तहत हर शुक्रवार कोई खास मेहमान शो का हिस्सा बनता है। इसी क्रम में इस बार प्रसारित हुए एपिसोड की मेहमान बनीं एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर फराह खान।

शो में पहुंचीं दीपिका और फराह ने कार्यक्रम के दौरान एक बच्चे का जिक्र किया जो एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने बताया कि वह इस बच्चे के इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे इलाज के लिए जरूरी एक इंजेक्शन लगाया जा सके। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

KBC 13: Amitabh Bachchan will donate money for a child suffering from rare disease appeals to people to help
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कार्यक्रम में पहुंचीं दापिका बताती हैं कि वह इस शो में 17 महीने के आयांश के लिए आई हैं। उन्होंने बताया कि आयांश स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) नामक एक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है, जिसका पूरा असर उसके नर्वस सिस्टम पर पड़ा है। जिसकी वजह से वह ठीक से उठ-बैठ नहीं सकता है।

KBC 13: Amitabh Bachchan will donate money for a child suffering from rare disease appeals to people to help
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका और फराह ने बताया कि वह इस शो में जीती धनराशि से उस बच्चे के इलाज में मदद करना चाहती हैं। दरअसल, आयांश की इस दुर्लभ बीमारी के लिए 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। जिसमें से उन्होंने 6 करोड़ रुपये जमा कर लिए हैं। जबकि बाकी के 10 करोड़ रुपये जमा करने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
KBC 13: Amitabh Bachchan will donate money for a child suffering from rare disease appeals to people to help
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस बच्चे की बीमारी के बारे में सुनते ही अमिताभ बच्चन ने भी फौरन मदद का हाथ आगे बढ़ाया। शो के दौरान बिग बी ने वादा किया कि वे भी इस बच्चे के इलाज में अपना योगदान देंगे। हालांकि, उन्होंने शो में मदद की राशि बताने से इनकार कर दिया। साथ ही अमिताभ बच्चन ने अन्य लोगों से भी अपील की है कि वह आगे आएं और आयांश की सहायता करें।

विज्ञापन
KBC 13: Amitabh Bachchan will donate money for a child suffering from rare disease appeals to people to help
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

इसके अलावा दीपिका और फराह ने कई मजेदार किस्से भी सुनाए। इस दौरान दीपिका ने बताया, ‘उन्हें साल 2014 में डिप्रेशन हुआ था। इसके बाद उन्होंने एक मेंटल हेल्थ फाउंडेशन की शुरुआत की थी। इतना ही नहीं दीपिका ने तो रणवीर सिंह की शिकायत भी कर डाली। जिसके बाद अमिताभ ने रणवीर को फोन लगाया और उनकी क्लास ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed