कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 में मंगलवार प्रसारित एपिसोड की शुरुआत रोलओवर कंटेस्टेंट प्रियंका बागड़ी से हुई। शो में वह महज एक लाख 60 हजार रुपये ही जीत पाईं। इसके बाद उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से कंटेस्टेंट मंगलम कुमार हॉट सीट पर बैठे।
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
20 वर्षीय मंगलम के पिता दिलीप कुमार चौधरी भी केबीसी में जा चुके हैं। वह इसी सीजन में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंचे थे। उन्होंने सभी सवालों के सही जवाब दिए लेकिन समय की वजह से वह हॉट सीट पर नहीं बैठ पाए थे। मंगलम दिल्ली के शिवाजी कॉलेज में पढ़ते हैं। उनके पिता हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं।
3 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
शो में मंगलम ने बताया कि वह क्यूब सॉल्व करने के शौकीन हैं। हॉटसीट पर बैठकर उन्होंने केवल 16 सेकेंड में क्यूब को सही कर दिया। उनका यह टैलेंट देखकर अमिताभ बच्चन भी तारीफ करते हैं और कहते हैं कि ‘अदभुत हैं आप।’
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
केबीसी में मंगलम ने बेहतरीन खेल दिखाया। उन्होंने चौथे सवाल पर पहली लाइफलाइन 50-50 का इस्तेमाल किया। इसके बाद सातवें सवाल पर उन्होंने दूसरी लाइफलाइन फ्लिप द क्वेश्चन लिया। 11वें सवाल के लिए उन्होंने तीसरी लाइफ लाइन की मदद ली। 11 सवालों के जवाब देकर मंगलम ने छह लाख 40 हजार रुपये जीत लिए हैं। इसी के साथ समय समाप्ति की वजह से हूटर बज गया। अब बुधवार को मंगलम कुमार के साथ आगे का खेल बढ़ाया जाएगा।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोनी टीवी
सामने आए प्रोमो में मंगलम को 50 लाख रुपये जीतते हुए दिखाया गया है। इसके साथ अमिताभ बच्चन उनसे एक करोड़ का सवाल पूछते हैं। अब यह तो आज यानी 20 जनवरी को प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि क्या वह केबीसी से एक करोड़ जीत पाते हैं या नहीं। बता दें कि शो का यह सीजन जल्द ही खत्म होने वाला है। सोनी टीवी ने एक प्रोमो जारी कर इसकी जानकारी दी। आखिरी एपिसोड में कारगिल हीरो सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह के सम्मान के साथ समाप्त होगा। दोनों कारगिल हीरो केबीसी फिनाले का हिस्सा होंगे और हॉट सीट पर बैठेंगे।