छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में उन्होंने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी के 2' से विदाई ले ली है। 'कसौटी जिंदगी के 2' से अलग होते ही वह दुल्हन के लाल जोड़े में नजर आईं हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उनके साथ खास दोस्त प्रियांक शर्मा भी दिख रहे हैं।
2 of 5
Hina Khan
- फोटो : social media
हिना खान और प्रियांक शर्मा रियलिटी शो बिग बॉस 11 के एक्स कंटेस्टंट भी हैं। दोनों शो में काफी अच्छे दोस्त थे। सामने आई तस्वीर में हिना दुल्हन के जोड़े में दिखाई दीं तो वहीं प्रियांक भी उनके साथ नजर आए। इन दोनों की ये तस्वीरें गुरुद्वारे की हैं। खबरों की मानें तो ये हिना और प्रियंका के एक गाने की शूटिंग की तस्वीरें हैं।
3 of 5
Hina Khan, Priyank Sharma
- फोटो : social media
बताया जा रहा है कि इन दोनों के इस गाने का नाम रांझणा है। गाने को मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने गाया है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी के 2' में कोमोलिका यानी कि हिना खान का पैकअप हो गया है। इस बात का खुलासा हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में हुआ था।
4 of 5
Hina Khan
- फोटो : twitter
इन तस्वीरों में पार्थ सामथान और एरिका हिना खान को फेयरवेल पार्टी दे रहे हैं। खबरों की मानें तो 'कसौटी जिंदगी के 2' की पूरी टीम ने हिना खान के लिए फेयरवेल पार्टी रखी। सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरों और वीडियो छाए हुए हैं। तस्वीरो में हिना खान अपने को-एक्टर्स के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दीं। हिना खान ने केक भी काटा। इस खास मौके पर हिना खान ने गोल्डन कलर की शिमरी ड्रेस पहनी थी जबकि एरिका ने मरून कलर की ड्रेस।
5 of 5
kasautii zindagii kay Hina Khan
- फोटो : twitter
हिना खान इस सीरियल से 4-5 महीने का ब्रेक ले रही हैं। इस फैसले की वजह बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। कहा जा रहा है कि हिना 'कान फिल्म फेस्टिवल' के रेड कारपेट पर वॉक करेंगी। हिना खान 'लाइंस' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही हिना को दूसरी बड़ी बजट की फिल्म का ऑफर मिल गया है। हिना खान की दूसरी फिल्म विक्रम भट्ट की है।