मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर की टीवी में बिग एंट्री माने जा रहे शो के शुरू होने से पहले ही इसके होस्ट धीरज धूपर ने शो छोड़ दिया है। इस शो से अलग होने का कारण धीरज ने समय की कमी बताया है। लेकिन, समझा जा रहा है कि यह कदम धीरज धूपर ने बिग बॉस 13 के लिए अपनी डेट्स खाली रखने के चलते उठाया है।
2 of 5
धीरज धूपर और करीना कपूर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते महीने लॉन्च हुए इस शो से करीना कपूर अपना टीवी डेब्यू करने वाली हैं। इस शो में करीना बतौर जज की भूमिका में नज़र आएंगी। वहीं उनके साथ रैपर रफ्तार और जाने माने कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस जज की भूमिका में नज़र आएंगे। शो के ऑन एयर जाने से पहले ही होस्ट धीरज धूपर के शो को छोड़ने के बाद अब निर्माताओं को एक नया होस्ट ढूंढना पड़ेगा।
3 of 5
धीरज धूपर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे टीवी सीरियल कुंडली भाग्य के लीड एक्टर धीरज धूपर का कहना है कि वह एक ही टीवी चैनल पर दो टीवी शो करने के कारण अपनी अन्य चीज़ों के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें शारीरिक तनाव और मान्सिक तनाव से जूझना पड़ रहा है। धीरज कहते हैं कि वह इस शो को करने के लिए खूब उत्साहित थे लेकिन अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं के चलते उन्हें इस शो को छोड़ना पड़ रहा है।
4 of 5
Salman Khan Bigg Boss
- फोटो : file photo
उधर, सूत्रों की मानें तो धीरज धूपर को बिग बॉस 13 के लिए तगड़ा ऑफर मिला है और इस बारे में उनकी शो के मेकर्स से कई दौर की बात भी हो चुकी है। धीरज से अपनी डेट्स इस हिसाब से खाली रखने को कहा गया है कि सब कुछ ठीक रहे तो उन्हें शो में शामिल किया जा सके।
5 of 5
सैफ- करीना के साथ तैमूर अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में करीना के लंदन वैकेशन्स के फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। फोटोज में करीना के साथ सैफ और तैमूर भी नजर आए थे।