फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jiten Lalwani: अर्जुन कपूर की फिल्म में भी नजर आ चुके हैं जितेन लालवानी, इस सीरियल ने रातोंरात किया था मशहूर

Wed, 03 Aug 2022 10:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 03 Aug 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Jiten Lalwani Birthday Know untold Facts about Actor
जितेन लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया

जितेन लालवानी छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता हैं। वह हर साल 3 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाते हैं। टीवी की दुनिया में उन्हें क्योंकि सास भी कभी बहू थी में किरण वीरानी, ससुराल गेंदा फूल में इंदर कश्यप और नागिन 3 में समरजीत की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। टीवी के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

Jiten Lalwani Birthday Know untold Facts about Actor
जितेन लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
यूपी से है खास कनेक्शन

जितेन लालवानी का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनकी पत्नी का नाम दीपिका लालवानी है। उनके दो बच्चे पलक और आदित्य हैं। पलक भी अपने पिता की तरह ही एक्टिंग में सक्रिय हैं। साल 1993 में जितेन एक्टर बनने के सपना लिए मुंबई आए थे। इसी साल उन्हें मकरंद देशपांडे द्वारा निर्देशित 'यात्री' नाटक में एक छोटा सा रोल मिला गया। टीवी पर उन्हें सबसे पहला मौका रमन कुमार की टीवी सीरीज कैफे 18 में मिला। इसके बाद वह 'विष्णु पुराण', 'शतरंज', 'परम्परा', 'हसरतें', 'कर्तव्य' जैसे सीरियल में नजर आए लेकिन 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो में किरण वीरानी के किरदार ने उन्हें घर-घर तक मशहूर कर दिया। यह सीरियल साल 2000 में प्रसारित हुआ था।

Jiten Lalwani Birthday Know untold Facts about Actor
जितेन लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
कई धारावाहिको में आ चुके हैं नजर

अपने एक्टिंग करियर में जितेन अब तक कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं। वह गुम है किसी के प्यार में सीरियल में डॉ मछिंद्र थोराट, ससुराल गेंदा फूल में इंद्रभान कश्यप का रोल निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने देवों के देव महादेव, कोड रेड, दीया और बाती हम जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jiten Lalwani Birthday Know untold Facts about Actor
जितेन लालवानी - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में भी आजमा चुके हैं किस्मत

टीवी सीरियल के अलावा वह फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। साल 2007 में वह सिंधी फिल्म 'प्यार करे दिस' में देव की भूमिका में नजर आए थे। इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। वह 2017 में रिलीज हुई फिल्म हॉफ गर्लफ्रेंड में दिखे थे। इस फिल्म में उन्होंने बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। वहीं फिल्म के लीड रोल में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed