बिग बॉस 11 के घर में छोटी-छोटी बात पर बड़ा हंगामा मिनटों में खड़ा हो जाता है। ऐसा ही एक जबरदस्त नजारा कल रात 14 नवंबर के शो में देखने को मिला जब हिना और शिल्पा में नल के पानी को लेकर तू-तू मैं-मैं हो गई....
बता दें कि घर का किचन संभालने वाली शिल्पा शिंदे पर हिना खान इस बात को लेकर भिड़ गईं कि वे खाना बनाने के लिए 'RO' की जगह नल का पानी इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर हिना ने कहा कि शिल्पा खाने के लिए केवल 'RO' का ही पानी लें। इस बात को लेकर दोनों में खूब तू-तू मैं-मैं हुई।
दरअसल, इस बात की खबर घर में शिल्पा की बेस्ट फ्रेंड रहीं अर्शी खान ने हिना को दी। ये बात पता चलते ही हिना तुरंत शिल्पा पर बरस उठीं। लेकिन इस सबके बीच टीवी एक्टर और बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट कुशल टंडन ने भी शिल्पा शिंदे को नहीं बल्कि हिना खान को सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि घर का खाना 'RO' के पानी से ही बनाया जाना चाहिए।
आपको बता दें कि शो का स्टूडियो मु्ंबई के लोनावाला में है जहां का पानी काफी भारी है और इससे लोगों को परेशानी भी हो रही हैं। इसलिए हिना पानी के ऊपर शिल्पा से लड़ीं कि घर में किसी की भी तबीयत बिगड़ सकती है। बता दें कि हिना के अनाप-शनाप बकने पर शिल्पा बाथरूम में जाकर खूब रोईं। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स है जो हाथ धोने के लिए भी बिसलेरी का ही पानी यूज़ करते हैं।
घर में हिना खान का बर्ताव काफी अग्रेसिव होता जा रहा है। वे घर में अकेली सभी से भिड़ने के लिए तैयार रहती हैं। बिग बॉस 11 में एक वक्त ऐसा भी आया था जब वे प्रियांक और लव के साथ मिलकर घरवालों पर हावी हो गई थी।