दोस्ती के हक बड़े और मोहब्बत के फर्ज कड़े होते हैं, इस टैगलाइन के साथ छोटे परदे पर शुरू होने जा रहा है एक और मुस्लिम सोशल धारावाहिक, बहू बेगम। भारतीय टेलीविजन पर इश्क सुभानअल्लाह की कामयाबी के बाद अब तकरीबन हर चैनल इस तरह के धारावाहिकों की तैयारी में हैं।
2 of 5
अर्जित तनेजा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बहू बेगम में एक बार फिर से नफासत, शिकायत और इनायत के सारे अदब लेकर लौट रही हैं सिमोन सिंह जिन्होंने 21 साल पहले हीना नाम के सीरियल में हीना नवाब मिर्जा बनकर शोहरत का सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया था।
3 of 5
डियाना खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सीरियल बहू बेगम में रजिया के किरदार में नजर आने जा रही सिमोन सिंह कहती हैं, ‘दिल टूटने के दौर में क्या मुसीबतें आती हैं और कैसे इंसानी जज्बात इस दौर में कसौटी पर कसे जाते हैं, इसी की कहानी है नया शो बहू बेगम। बहू बेगम का किरदार एक ऐसी मां का है जिसने अकेले अपने बूते पुरुषसत्तावादी दुनिया में अपने बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया है। वह अकेले अपने बूते आजादी से जीते हुए ये रुतबा हासिल करती है। मैंने अपना करियर ही टेलीविजन से शुरू किया था और मुझे खुशी होती है जब अब भी मुझे उतना ही प्यार शो बनाने वालों और अपने दर्शकों से मिलता है।’
4 of 5
समीक्षा जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
बहू बेगम का किरदार एक ऐसी मां का है जिसने अकेले अपने बूते पुरुषसत्तावादी दुनिया में अपने बेटे को पाल पोसकर बड़ा किया है। वह अकेले अपने बूते आजादी से जीते हुए ये रुतबा हासिल करती है। मैंने अपना करियर ही टेलीविजन से शुरू किया था और मुझे खुशी होती है जब अब भी मुझे उतना ही प्यार शो बनाने वालों और अपने दर्शकों से मिलता है।’
5 of 5
सिमोन सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सीरियल बहू बेगम में सिमोन सिंह के अर्जित तनेजा, डियाना खान और समीक्षा जायसवाल भी अहम किरदारों में दिखेंगे। शो को मुंबई में धूमधाम से लॉन्च किया गया। अगले सोमवार से सीरियल का प्रसारण शुरू होगा, उससे पहले शो के सितारे देश के कुछ अन्य शहरों में भी जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे।