देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पुराने टेलीविजन धारावाहिकों का पुनः प्रसारण किया जा रहा है। जिसमें पौराणिक धारावाहिक देखने में लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जिसे देखते हुए महाभारत, रामायण, श्री कृष्णा जैसे धारावाहिकों का प्रसारण एक बार फिर से किया जा रहा है। इन्हीं में कलर्स टेलीविजन का धारावाहिक 'जय श्री कृष्णा' का पुन: प्रसारण शामिल है। इसके प्रसारण के साथ ही एक बार फिर दर्शकों को नन्हे 'कान्हा' याद आ गए हैं।
2 of 5
धृति भाटिया
- फोटो : Social Media
क्या आप जानते हैं साल 2008 में प्रसारित होने वाले टेलीविजन सीरियल 'जय श्री कृष्णा' में भगवान श्री कृष्ण का किरदार एक लड़की ने निभाया था। अपनी मनमोहक मुस्कान से लोगों को कायल कर देने वाली इस बच्ची का नाम है धृति भाटिया। टेलीविजन पर जय श्री कृष्णा के दोबारा प्रसारण ने दर्शकों को एक बार फिर से धृति की याद दिला दी है।
3 of 5
धृति भाटिया
- फोटो : Social Media
धृति ने जब छोटे पर्दे पर श्री कृष्ण का किरदार निभाया था उस समय वो महज तीन साल की थीं। धृति को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। लोग टीवी पर उनके आने का इंतजार किया करते थे। श्री कृष्ण का ये बालरूप लोगों को बहुत पसंद आया था। यहां तक कि धृति की मासूम मुस्कान लोगों के जेहन में आज भी है। लेकिन धृति अब बड़ी हो गई हैं और पुरानी तस्वीरों के मुताबिक उन्हें पहचानना भी थोड़ा मुश्किल ही है।
4 of 5
धृति भाटिया
- फोटो : Social Media
धृति अब बड़ी हो गई हैं लेकिन उनकी मासूमियत अब भी उसी तरह से बरकरार है। धृति इन दिनों टेलीविजन से दूर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर धृति की की तस्वीरें आती रहती हैं। धृति का सोशल मीडिया अकाउंट वेरीफाइड नहीं है इसलिए ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है कि ये उनका असल प्रोफाइल है। धृति के नाम से इंस्टाग्राम पर कई अकाउंट्स बने हुए हैं जिस वजह से उनके असली अकाउंट को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है।
5 of 5
Dhriti Bhatia
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि धृति ने जिस सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाया था उस सीरियल को रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने बनाया था। इस सीरियल के अलावा वो बरुण सोबती और शनाया ईरानी के सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' में नजर आई थीं। इसके साथ ही धृति ने 'माता की चौकी' सीरियल में भी मातारानी का किरदार निभाया था।