बिग बॉस का विनर घोषित होने में सिर्फ 12 घंटे बचे हैं। शिल्पा शिंदे, हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा के फैंस उन्हें विजेता बनाने के लिए जमकर वोट कर रहे हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि इन चारों फाइनलिस्ट में से एक कंटेस्टेंट शो से आउट हो चुका है।
Bigg Boss 11: विनर बनने के काबिल था ये कंटेस्टेंट, ग्रांड फिनाले से पहले ही घर से किया गया OUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक के वोट के हिसाब से शिल्पा शिंदे सबसे आगे चल रही हैं। दूसरे नंबर पर हिना खान, तीसरे पर विकास गुप्ता और सबसे कम वोट पुनीश शर्मा को मिले हैं। वोट के आधार पर बिग बॉस ने ग्रांड फिनाले से पहले ही पुनीश को बेघर कर दिया है।
only puneesh Evict hva hai abi tk #BB11Finale #BB11 pic.twitter.com/NGkSRK9dIY
अब घर में टॉप 3 कंटेस्टेंट हिना, शिल्पा और विकास बचे हैं। इन तीनों के बीच जीत की रेस होगी। तीनों की पॉपुलैरिटी के आगे पुनीश टिक नहीं पाए। अब वो घर से बाहर हो गए हैं हालांकि पुनीश का एविक्शन आज के फिनाले एपिसोड में टेलीकास्ट किया जाएगा।
#BB11Finale #BB11 pic.twitter.com/2k1gSjQnWn
पूरे देश में शिल्पा की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उन्हें 10 घंटे में 2 करोड़ से ज्यादा वोट मिल चुके हैं। ऐसे में शिल्पा का विनर बनना तय माना जा रहा है। शिल्पा का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है। वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा की जीत और हार दोनों पर 300 करोड़ रुपए का सट्टा लगा है।
3M tweeets
Trending worldwide
No guess voting for shilpa
Shilpa Shinde For The Win pic.twitter.com/GTDkNxGnoX
कहा जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर और आसपास की जगहों पर कुल 1000 करोड़ का सट्टा लगा है। एक बुकी ने Times of India को बताया ज्यादातर लोगों की फेवरेट कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे है। दिल्ली के 30 प्रतिशत लोगों ने उसकी जीत पर सट्टा लगाया है।