फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ के जीतते ही नौकरी छोड़ने वाली कर्मचारी पर चैनल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो हमारे साथ..'

Wed, 19 Feb 2020 03:00 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 19 Feb 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Colors channel reaction on employee Feriha who left job after Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla
Sidharth Shukla and Feriha - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) खत्म होने के बाद से विजेता को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। ये मामला तब और बढ़ गया जब कलर्स में काम करने का दावा करने वाली फरीया नाम की लड़की ने पक्षपात होने की वजह से नौकरी छोड़ने का एलान किया। इस लड़की के नौकरी छोड़ने की खबरों के बाद अब कलर्स चैनल ने इस मामले पर चार दिन बाद चुप्पी तोड़ी है। 

Colors channel reaction on employee Feriha who left job after Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

कलर्स चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अपनी सफाई में चैनल ने कहा है कि जो लड़की हमारे यहां काम करने का दावा कर रही है वो हमारी एंप्लाई है ही नहीं। कलर्स के आधिकारिक बयान के अनुसार- 'हम कलर्स की तरफ से यह बात आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि फरीहा नाम की जो लड़की यह दावा कर रही है कि वो हमारे साथ जुड़ी हुई थी, वो गलत हैं।' 

Colors channel reaction on employee Feriha who left job after Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla
Sidharth Shukla, Asim Riaz - फोटो : social media'

पोस्ट में आगे लिखा- 'हमें इस लड़की का कलर्स के साथ जुड़े होने का कोई सबूत नहीं मिला है। बिग बॉस 13 के फैंस और दर्शकों से गुजारिश करते हैं कि इंटरनेट पर मिल रही खबरों को जांचें उसके बाद ही भरोसा करें।' दरअसल, फरीया नाम की लड़की का पोस्ट फिनाले के तुरंत बाद वायरल होने लगा था। इस पोस्ट में लड़की ने नौकरी छोड़ने की वजह चैनल का पक्षपात करना बताया था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Colors channel reaction on employee Feriha who left job after Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla
Feriha - फोटो : twitter

फरीया ने लिखा था- 'चैनल के क्रिएटिव विभाग में काम कर अच्छा समय बीता, लेकिन एक फिक्स्ड शो का हिस्सा बनकर मैं गिर नहीं सकती।  कम वोट्स के बावजूद सिद्धार्थ शुक्ला को विजेता बनाना चाहता है। माफ कीजिए मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगी।' इस कर्मचारी ने एक ट्वीट ये भी किया था कि 'बिग बॉस 13' एक स्क्रिप्टेड शो है, जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला पहले से फिक्स्ड विनर हैं। 'बिग बॉस 13' की क्रिएटिव और प्रोग्रामिंग हेड सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। क्या मैं कुछ और भी बताऊं।
 

विज्ञापन
Colors channel reaction on employee Feriha who left job after Bigg Boss 13 winner Sidharth Shukla
Meera Chopra and Sidharth Shukla - फोटो : twitter

इस ट्वीट के वायरल होते ही कई सितारों ने इस लड़की का समर्थन किया था। समर्थन करने वालों में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा भी थीं। मीरा चोपड़ा ने लिखा- 'अंदरूनी सूत्रों के जरिए ये बात हम लोग लंबे वक्त से जानते थे। जो लोग इतने समय से अंदर है उनके साथ अन्याय हुआ है।'

'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट रहीं हिमांशी खुराना से खास बातचीत, बताया- कैसा रहा 'बिग बॉस' का सफर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed