दीपिका सिंह स्टार प्लस पर आने वाले शो ‘दीया और बाती हम’ में संध्या राठी के किरदार को निभाती थीं। अभिनेत्री उन दिनों दर्शकों की पसंदीदा बिंदणी बन गई थीं। दीपिका बचपन से ही अभिनेत्री बनना चाहती थीं। यही वजह है कि वे थिएटर में सक्रिय रहीं। उनका जन्म दिल्ली में ही हुआ और उन्होंने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है। शो में एक्टिंग करने के लिए दीपिका ने खूब मेहनत की थी। वे अपने काम को हर समय बेहतर बनाने की कोशिश करती थीं।
संध्या कहकर पुकारने लगे थे लोग
उनका शो इतना प्रसिद्ध हो गया था कि एक समय लोग उन्हें उनके किरदार का नाम ‘संध्या’ कहकर ही लोग पुकारने लगे थे। दीपिका को उनकी बेबाकी के लिए भी जाना जाता है। उन्हें घूमने का बहुत अधिक शौक है। अभिनेत्री सोमवार को अपना 32 वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
2 of 5
अनस राशिद
- फोटो : Social media
सूरज को जड़ दिया था थप्पड़
दीया और बाती की शूटिंग के दौरान ही शो के दोनों मुख्य कलाकार में विवाद छिड़ गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार सूरज का किरदार निभाने वाले अनस राशिद ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी, जिसके बाद राशिद ने उन्हें अपशब्द भी कहा। दीपिका से ये सहन नहीं हुआ और उन्होंने अनस को थप्पड़ जड़ दिया था।
3 of 5
Deepika Singh
- फोटो : instagram
शो के निर्देशक से की शादी
दीपिका सिंह ने 2014 में 25 वर्ष की उम्र में शो ‘दीया और बाती हम’ के निर्देशक रोहित राज गोयल से शादी कर ली थी। जिसके बाद निर्देशक ने शो छोड़ दिया था। शादी में मीरा रोड के एक कार्यक्रम स्थल पर सीरियल के सभी लोग आए थे।
4 of 5
deepika singh
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के दौरान मांगी थी मदद
अभिनेत्री की मां को कोरोना हो गया था। तब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दिल्ली सरकार की मदद मांगी थी। वीडियो में उन्होंने कहा था कि उनकी मां की हालत ठीक नहीं है और अस्पताल वालों ने उन्हें रिपोर्ट भी नहीं दी थी।
5 of 5
deepika singh
- फोटो : social media
रात में जागकर करती थीं एक्टिंग
दीपिका ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें शो के दौरान शुरुआत में किरदार में ढलने में बड़ी मुश्किल आ रही थी। ऐसे में वे रात-रात भर जागकर अभिनय का अभ्यास करती थीं। वे बचपन से पढ़ने में भी प्रतिभाशाली रही हैं, यही वजह है कि वे कभी भी खुद को कमजोर नहीं देख सकती थीं।