{"_id":"584bc34e4f1c1b104f44b29e","slug":"bigg-boss-salman-loses-cool-as-swami-comments-on-bani-s-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BIGG BOSS: बानी की मां पर बाबा ने किया 'भद्दा' कमेंट, सलमान का फूटा गुस्सा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
BIGG BOSS: बानी की मां पर बाबा ने किया 'भद्दा' कमेंट, सलमान का फूटा गुस्सा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार डांट खाने और गुस्सा झेलने के बाद भी स्वामी ओमजी के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। बिग बॉस के घर में उन्होंने अफरा-तफरी मचाई हुई है और सभी उनसे परेशान हैं। जहां हाल ही में उन्होंने किचन में टॉयलेट करके घरवालों को चौंका दिया था, वहीं हाल ही में उन्होंने बानी की कैंसर से पीड़ित मां को लेकर बेहद शर्मनाक बात बोली।
BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother
दरअसल बानी किसी वजह से कप्तान के चुनाव के लिए दिए गए टास्क में नहीं खेल रहीं थीं लेकिन वो अपनी टीम को जिताने के लिए पुरजोर कोशिश कर रहीं थीं। इस बार स्वामी ओमजी ने कहा कि अगर वो टास्क में भाग नहीं लेंगी तो उनकी मां मर जाएंगी। इतना सुनकर ना सिर्फ बानी अपना आपा खो बैठीं बल्कि खुद सलमान खान ने भी उनको जमकर डांट लगाई। गुस्से में सलमान यहां तक कह गए कि स्वामी ओमजी बाबा कहलाने के ही लायक नहीं हैं।
देखिए किस तरह सलमान ने लगाई लताड़ इस वीडियो में:
देखिए किस तरह सलमान ने लगाई लताड़ इस वीडियो में:
'You don't deserve to be called Baba anymore' - an angry @BeingSalmanKhan to #OmSwami! #Video #BB10WeekendKaVaar https://t.co/yHxaCOsLvO
— COLORS (@ColorsTV) December 10, 2016
BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother
बाबा अपनी गलती के लिए काफी पछताए और बानी से माफी भी मांगी लेकिन बानी माफी देने के मूड में नहीं थीं और वो फूट-फूटकर रोने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother
बानी का गुस्सा इस कदर चर्म पर था कि उन्होंने ना सिर्फ बाबा को खरी-खोटी सुनाई बल्कि घर के उन सदस्यों को भी काफी कुछ कहा जो ये सब सुनने पर भी चुप थे और मदद के लिए आगे नहीं आए। लेकिन बानी से ज्यादा गुस्सा सलमान खान का दिखा जिन्होंने इस तरह के असंवेदनशील रिमार्क पर स्वामी ओमजी को खूब खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन
BIGG BOSS: Salman loses cool as Swami comments on Bani's mother
- फोटो : self
कुल मिलाकर 'बिग बॉस' का ये 'वीकेंड का वार' काफी जबरदस्त होने वाला है। खबर है कि इस हफ्ते साहिल आनंद और प्रियंका जग्गा घर से बाहर हो जाएंगे।
देखिए जब स्वामी ओमजी ने बानी की मां को लेकर किया कमेंट:
देखिए जब स्वामी ओमजी ने बानी की मां को लेकर किया कमेंट:
'Nahi khelni mujhe ye stupid si game' - @bani_j breaks down after a comment by #OmSwami! #BB10 #Video https://t.co/a2Smqq1hto
— COLORS (@ColorsTV) December 9, 2016