बिग बॉस ओटीटी दिन ब दिन और भी दिलचस्प होता जा रहा है। आपस में झगड़ने वाले कई कंटेस्टेंट्स के बीच अब रोमांस और एक गहरी दोस्ती दर्शकों को देखने के लिए मिल रही है। 6 हफ्तों के इस शो में अब सिर्फ चार जोड़ियां बची हैं और साथ दिव्या अग्रवाल इस घर में बिना पार्टनर रह गई हैं। दिव्या जहां करण जौहर से बहस को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं तो वही एक कपल ऐसा है जिसका बीतते दिन के साथ रोमांस परवान चढ़ रहा है और ये जोड़ी है शमिता शेट्टी और राकेश बापट की।
Bigg Boss Ott: शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने शेयर किया बेड, कहा- घर के बाहर भी रखना चाहती हूं कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश के साथ शमिता ने किया बेड शेयर
बीते हफ्ते सनी लियोनी घर में गेस्ट के रूप में आईं थीं। उनके आते ही घर में काफी कुछ बदलाव देखने को भी मिला। सनी के जाने के बाद शमिता शेट्टी और राकेश बापट एक साथ बेड साझा करते हुए देखें गए। राकेश बापट इस दौरान काफी भावुक हो गए और शमिता शेट्टी से अपने दिल की बात साझा करते हुए उन्होंने कहा आज का ही वो दिन था जब उनकी जिंदगी में एक बहुत बड़ा बदलाव आया था। उन्होंने इस दौरान शमिता का हाथ अपने हाथ में लिया। उन्होंने कहा इस दिन ने उनकी जिंदगी बदल दी।
शमिता शेट्टी ने राकेश से पूछा ये सवाल
जब राकेश बापट शमिता शेट्टी से अपने दिल की बात कर रहे थे तो शमिता उस दौरान उनसे ये सवाल करती हुईं दिखी कि ये बदलाव उनकी जिंदगी में सकारात्मक थे या नकारात्मक, जिसका जवाब देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से पॉजिटिव चेंज नहीं था। उनके फैसले ने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला। भावुक हुए राकेश को देखने के बाद शमिता उन्हें ढांढस बंधाती हुईं दिखी, उन्होंने कहा अगर वो इस बार में अधिक बात करना चाहते हैं तो वो जब भी घर से बाहर जाएंगे इस बारे में बातचीत कर सकते हैं।
बेड साझा करने पर शमिता शेट्टी ने दी सफाई
राकेश को इतना परेशान देखकर शमिता शेट्टी ने कहा वो उनके बगल में लेटना चाहती हैं। मजाक करते हुए एक्ट्रेस ने ये भी कह दिया कि वो उनके सेक्शन पर अंगूठा न रखें। शमिता ने राकेश के साथ बेड शेयर करने बात पर सफाई देते हुए कहा क्योंकि आज तुम थोड़ा उदास हो इसलिए मैं तुम्हारे साथ बेड शेयर कर रही हूं, जिसपर राकेश ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर ऐसा है तो मैं चाहूंगा कि मैं रोज उदास रहूं’।
बाहर रखना चाहती हैं राकेश से कनेक्शन
राकेश के अलावा शमिता ने भी अपने एहसास को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय से ऐसा कुछ महसूस नहीं किया। राकेश बापट के साथ अपनी बॉंडिंग को लेकर बात करते हुए शमिता ने निशांत से कहा, ‘मैं इस बात को लेकर बहुत क्लियर हूं कि मुझे एक शख्स में क्या पसंद है क्या नहीं। किसी के साथ जिंदगी बिताना आसान नहीं है। मैं चढ़ते प्यार के खुमार को महसूस करन चाहती हूं। लोग उम्र को देखकर प्रैक्टिकल होने की बात कहते हैं, लेकिन मेरा सोचना यही है हर चीज स्वाभाविक तरह से होनी चाहिए'।