बिग बॉस ओटीटी अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है। कुछ ही दिनों में बिग बॉस को उनका विजेता मिल जाएगा। लेकिन इस दौरान घर में कई रिश्ते बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने जबसे घर वालों को कनेक्शन का बंधन तोड़कर अकेले-अकेले अपना गेम खेलने कि छूट दी है तबसे लगातार घर में कई रिश्ते बदलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ समय से बिग बॉस के घर में सबसे प्यारा कपल कहें जाने वाले राकेश बापट और शमिता के बीच दूरियां देखने को मिल रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ अब प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन की दोस्ती में भी दरार आ रही है।
Bigg Boss Ott: प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन की दोस्ती में आई दरार, जानिए क्यों हुआ इन दोनों का झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा ने प्रतीक को कहा तुम दोस्ती भूल जाते हो
शो के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया। जिसमें ये दोनों आपस में लड़ते हुए झगड़ आ रहे हैं। नेहा भसीन प्रतीक पर चिल्लाती हुईं कह रही हैं, ‘तुम चाहते हो मैं तुम्हारे पास आऊं, तुम्हें मनाऊं, तुम 30 सेकंड में सब कुछ भूल जाते हो कि कौन आपसे प्यार करता है, खड़ा रहता है तुम्हारा दोस्त है तुम सब कुछ भूल जाते हो। मेरी दोस्ती का तुम आदर नहीं करते।
View this post on Instagram
प्रतीक ने कहा मेरे पर मत चिल्लाओ
प्रतीक ने नेहा की बातों का जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसा नहीं हैं। अगर आपको मेरी दोस्ती याद होती तो आप वहां पर मेरी बात सुनते, लेकिन आपने नहीं सुना। मेरी बात तो सुनते मेरे पर मत चिल्लाते। मैं पहले बात क्यों नहीं कर सकता। अगर मैं अपनी टर्न का इंतजार भी करता हूं तो आप हर वक्त ये ही बोलते हो मेरी दोस्ती का आदर नहीं करते, अपनी लाइन में वापस जाओ’। इस वीडियो में इन दोनों के बीच बहसबाजी देखने को मिल रही है।
प्रतीक की वजह से टास्क हुआ था रद्द
हाल ही में बिग बॉस के घर में टिकट टू फिनाले का टास्क होना था, लेकिन प्रतीक के नियम उल्लंघन करने और बिग बॉस की बात न मानने की वजह से बिग बॉस ने इस टास्क को रद्द कर दिया और किसी भी घरवाले को सीधे तौर पर फिनाले की टिकट जीतने का मौका नहीं मिला। प्रतीक द्वारा किए गए बर्ताव से घरवाले काफी नाराज हुए और प्रतीक को सभी ने खरी-खोटी सुनाई। लेकिन नेहा भसीन उस दौरान भी प्रतीक के बचाव में सामने आईं।
शो में दिखा लव-एंगल
प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच घर में लव एंगल की खूब चर्चा हो रही है। इन दोनों का रोमांस घर में खूब सुर्खियां बटोर रहा है। कई घरवालों तक ने तो ये तक कह दिया कि नेहा भसीन को प्रतीक सहजपाल से प्यार हो गया है। नेहा भसीन और प्रतीक जबसे एक-दूसरे के कनेक्शन बने हैं ये दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय बिता रहे हैं। यहां तक कि नेहा प्रतीक को घर में सुरों का ज्ञान देती हुईं भी नजर आईं।