फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss ott: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के समर्थन में उतरे करण जौहर, संडे के वार में लगाई जीशान की क्लास

Mon, 23 Aug 2021 09:20 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 23 Aug 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott karan johar support bhojpuri actress akshara singh loses his cool at zeeshan khan know details
अक्षरा सिंह, करण जौहर, जीशान खान - फोटो : Social Media

बिग बॉस ओटीटी अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुका है। इस रिएलिटी शो की शुरुआत भले ही बहुत धमाकेदार नहीं रही, लेकिन अब जैसे-जैसे ये शो आगे बढ़ रहा है इसमें काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में जीशान के बॉस मैन बनने के बाद उनका भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से काफी बड़ा झगड़ा हुआ, जिसके बाद अक्षरा ने जीशान का सामान उठाकर फेंका। जिसके बाद जीशान ने गुस्से में आकर जीशान ने अक्षरा सिंह को लेकर एक ऐसा बयान दिया जिसको लेकर वो विवादों में आ गए।



करण जौहर ने लगाई संडे के वार में क्लास

दरअसल जीशान ने अक्षरा को लड़ाई के बाद घर के अंदर कहा था, ‘लड़की हो तो दायरे में रहो’। उनके इस बयान को सुनने के बाद शो के मेजबान करण जौहर का पारा काफी चढ़ गया और संडे के वार में उन्होंने जीशान की क्लास लगा दी। जीशान के इस बयान पर करण जौहर ने उन्हें डांट लगाते हुए कहा आप अपने बयान को विस्तार से समझाइए।

bigg boss ott karan johar support bhojpuri actress akshara singh loses his cool at zeeshan khan know details
करण जौहर, जीशान खान - फोटो : Social Media

जीशान की सफाई से खुश नहीं दिखे करण

जीशान ने जब अपने बयान को समझाने की कोशिश की तो करण जौहर उससे बिलकुल भी संतुष्ट नजर नहीं आए। दरअसल जीशान ने कहा कि उन्होंने अक्षरा सिंह पर पलटवार करने के लिए ऐसा कह दिया था, लेकिन मेरे द्वारा दिए बयान को गलत समझा गया। करण जौहर जीशान की इस सफाई से बिलकुल भी संतुष्ट नजर नहीं आए। करण जौहर ने कहा, ‘तुम्हारी ये सफाई मुझे बिलकुल भी समझ नहीं आई, लेकिन ये महिलाओं के खिलाफ दिया गया सबसे भद्दा बयान था जो मैंने किसी आदमी के मुंह से सुना।

bigg boss ott karan johar support bhojpuri actress akshara singh loses his cool at zeeshan khan know details
करण जौहर - फोटो : Instagram

करण ने खुद को बताया गर्वित नारीवादी

करण जौहर ने खुद को गर्वित नारीवादी बताते हुए आगे कहा, ‘मैं समानता में यकीन रखता हूं, लेकिन दिल से मैं नारीवादी हूं। इसलिए जब भी मैं इस तरह कि कोई बात सुनता हूं तो ये वास्तव में मुझे बहुत अधिक तकलीफ होती है। मुझे बहुत गुस्सा आता है, क्योंकि इस देश में पुरुष हकदार की दुकान है और मैं दुकान की सदस्यता नहीं लेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott karan johar support bhojpuri actress akshara singh loses his cool at zeeshan khan know details
करण जौहर, जीशान खान - फोटो : Social media

करण ने कहा आपकी हकीकत सामने आई

जब अपनी बात को समझाते हुए जीशान ने करण जौहर के सामने अपनी बात रखी और कहा कि मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था कि मैं महिलाओं का अपमान करूं, तो करण जौहर ने कहा, ‘आप अपनी कही गई लाइन वापस नहीं ले सकते। आपने मजाक में कहा हो या गुस्से में लेकिन जब हम कुछ कहते हैं तो उसमें एक सच्चाई होती है। जब आपने ये कहा तो आपकी हकीकत सामने आ गई’।

विज्ञापन
bigg boss ott karan johar support bhojpuri actress akshara singh loses his cool at zeeshan khan know details
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

अक्षरा को कहा विक्टिम कार्ड खेलने आ गई

इस बयान के अलावा करण जौहर ने जीशान द्वारा अक्षरा सिंह पर की गई टिप्पणी पर उनकी कड़ी आलोचना की। दरअसल लड़ाई के बीच में जीशान ने अक्षरा को कहा था, ‘ओह आ गई लड़की का विक्टिम कार्ड। जीशान ने कहा मैंने लड़ाई के दौरान अक्षरा को ये बात कही थी तो करण जौहर ने कहा अपने ये जनरल स्टेटमेंट दिया था किसी का नाम नहीं लिया था। बता दें कि जीशान ने अक्षरा सिंह से घर में कुछ काम करने को कहा था, जिसके लिए जब उन्होंने मना किया तो दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed