कुछ समय से बिग बॉस के घर में काफी अश्लील चीजें देखने को मिल रही हैं। पुनीश और बंदगी के इंटीमेट सीन तो अब आम बात हो गई है। वहीं अर्शी भी शो में ऐसी हरकतें करती रहती हैं जिससे विवाद होता रहता है।
Bigg Boss 11: जिन्हें मां कहता था उन्हीं से बोला कंटेस्टेंट, मेरी इस जगह पर लगाइए लोशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आकाश डडलानी सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट माने जाते हैं। इस बार उन्होंने भी कुछ ऐसा किया है जिसे जान आपको शर्मिंदगी होगी। आकाश ने अपनी दोस्त शिल्पा से कहा कि वो उनके बट पर लोशन लगा दें।
पढ़ें- चुपके से इस एक्ट्रेस ने क्रिकेटर से कर ली शादी, सामने आई पहली तस्वीर
घर में आकाश और शिल्पा अच्छे दोस्त हैं। हालांकि उन्होंने मजाक में ही शिल्पा से उनके प्राइवेट पार्ट पर लोशन लगाने को कहा। बता दें कि आकाश शिल्पा को मजाक में मम्मी कहकर पुकारते हैं। शिल्पा के अलावा उन्होंने ये बात हितेन, प्रियांक और पुनीश से भी कही।
पढ़ें- पहली बार सामने आईं अर्शी की मां, बेटी के झूठ का पर्दाफाश कर खोल दी करतूतें
लेकिन आकाश का ये मजाक शिल्पा को पसंद नहीं आया। शिल्पा को लगा कि आकाश अपनी हदें पार कर रहे हैं। उन्होंने ये बात हितेन से कही और कहा कि वो आकाश को इसके लिए सबक सिखाएंगी। हितेन ने भी शिल्पा से कहा कि लोगों को अपनी लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए।
इसके बाद शिल्पा हंसने लगीं। जब ये बात आकाश को पता चली तो उन्होंने इस बात पर आपत्तिज जताई कि शिल्पा ने डायरेक्ट उनसे ये बात क्यों नहीं कही। वो क्यों इस बात को डिस्कस करने के लिए हितेन के पास गईं।