बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में है, ऐसे में घर में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। सभी घरवाले फिनाले में अपनी जगह बनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। शमिता शेट्टी भी कंधे पर चोट लगे होने के बावजूद हर टास्क में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में वीकेंड के वार पर राखी सावंत सलमान खान के सामने शमिता की कंधे की चोट का मजाक बनाते हुए नजर आई थीं। जिसका शमिता शेट्टी को बहुत ज्यादा बुरा लगा था। हालांकि सलमान खान ने इस बात को मजाक कहकर टाल दिया था। अब शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
Bigg Boss 15: सलमान खान की बात से सहमत नहीं दिखे राकेश बापट, राखी सावंत को सुनाई खरी खोटी
राकेश ने सुनाई खरी खोटी
Sense of humour? Entertainment?
राखी द्वारा शमिता की चोट का मजाक उड़ाने के लिए राकेश ने सोशल मीडिया पर ड्रामा क्वीन को खूब खरी खोटी सुनाई। राकेश बापट ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’, ‘मनोरंजन’? ये सीधा-सीधा किसी पर निशाना साधना है’। राकेश ने शमिता को मैसेज देते हुए आगे लिखा, ‘तुम अपना ध्यान रखो, अच्छे से रहो और हम जल्द ही मिलेंगे’। तुमने जिस तरह से खुद को संभाला हुआ है उससे तुम हमारे लिए पहले से ही विजेता हो’।
This is clearly hitting below the belt, PERIOD
Stay safe, take care and see u soon @ShamitaShetty Your dignity makes you a winner already🤗
ThanQ #NishantBhatt @teamnishantbhat for having her back@BiggBoss @ColorsTV #ShamitaShetty #BiggBoss15 pic.twitter.com/Sa3cAfOmzr
निशांत भट्ट का राकेश ने किया शुक्रियाअदा
जब राखी सावंत शमिता शेट्टी की चोट का मजाक उड़ा रही थीं तो उस वक्त शमिता काफी दुखी हुईं। ये देखकर निशांत भट्ट उनके पास गए और उन्हें बड़े ही प्यार से समझाने लगे। निशांत भट्ट जिस तरह से शमिता शेट्टी को सांत्वना दे रहे थे वो उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया। शमिता शेट्टी को संभालने के लिए राकेश ने भी निशांत का शुक्रियाअदा किया। राकेश ने लिखा, ‘निशांत भट्ट शमिता को इस मुश्किल स्थिति में संभालने के लिए अपना धन्यवाद’।
फैंस ने भी शमिता को दिया समर्थन
राकेश के इस ट्वीट के बाद कई फैंस शमिता शेट्टी के समर्थन में आगे आए। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं पूरी तरह से सहमत हूं, ये किसी को पीड़ा देना है। शमिता को हमारा ढ़ेर सारा प्यार और समर्थन है ताकि वो उस घर में अच्छे से रह सकें’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मैं यहीं मना रही हूं कि वो ही ट्रॉफी घर लेकर आएं, वो हमारे लिए पहले से विजेता हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये सच में बहुत खराब था। शमिता पूरे सम्मान के साथ ये गेम खेल रही हैं और हमें उन पर गर्व है’।
सलमान खान ने बताया था जोक
दरअसल राखी ने शमिता की एक्टिंग उतारते हुए सलमान के सामने कहा था कि, ‘जब मेकअप करना हो या बाल बनाने हो तो इनके कंधे में दर्द नहीं होता है। लेकिन जब बर्तन धोने होते हैं तो इनके कंधे में दर्द हो जाता है। राखी ने जिस तरह से शमिता की एक्टिंग उतारी उसे देखकर सलमान खान भी हंस पड़ें,हालांकि शमिता को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई।