बिग बॉस 15 में शुरुआत से ही जहां लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं तो वहीं घर में एक प्यार की कहानी की शुरुआत हो चुकी है। ये प्यार की शुरुआत है मायशा अय्यर और ईशान सहगल के बीच। इन दोनों का प्यार बढ़ते दिनों के साथ खूब परवान चढ़ रहा है। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच बहस बाजी देखने को मिली। ईशान जो पूरी तरह से मायशा के प्यार में हैं वो मायशा की एक बात से काफी खफा नजर आए।
Bigg Boss 15: ईशान सहगल और मायशा अय्यर के रिश्ते में आ रही है खटास, जानिए कौन है इसकी वजह
ईशान ने की मायशा से बात
इस बारे में ईशान मायशा से बातचीत करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा, ‘तुमने प्रतीक को ये बताया है कि हमारे बीच रोज रात को लड़ाई होती है’। मायशा ने कहा नहीं। जिसके जवाब में ईशान ने कहा आप लोगों को ये मौका क्यों दे रहे हो कि वो हमारे ऊपर हंसे। जब आपने उन सबके सामने कहा वो हंस रहे थे। दोनों प्रतीक को लेकर आपस में झगड़ते हुए नजर आए।
मायशा को कहा प्रतीक को कहना सही नहीं
ईशान यहां ये भी कहते हुए नजर आए कि अगर आपने प्रतीक को हमारे झगड़े के बारे में बताया है तो ये बिलकुल भी सही नहीं है क्योंकि आपका और उसका एक अतीत रह चुका है। जिसपर मायशा ने सफाई देते हुए कहा, ‘मेरे और प्रतीक के बीच कुछ नहीं था बस एक दोस्ती थी’। जिसपर ईशान ने बोला मैंने कब बोला तुम दोनों का कुछ था। मायशा ने कहा मुझे वो कभी भी पसंद नहीं था।
दोनों के बीच हुआ जमकर झगड़ा
प्रतीक को लेकर इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद मायशा रोने लगीं और ईशान उनके पास गए और उन्हें समझाया। मायशा इस दौरान ईशान को ये बोलते हुए भी नजर आईं कि आप बार-बार ऐसा मत बोलो मेरे कैरेक्टर की बात है। जिसके बाद मायशा काफी गुस्सा हुईं और उन्होंने कहा कि वो उनसे कोई बात नहीं करना चाहती।
कहा मैं तुझसे सच्चा प्यार करता हूं
इस दौरान ईशान यहां ये कहते हुए भी नजर आए कि मैं तुझसे सच्चा प्यार करता हूं, इस गेम के लिए नहीं है। मैं अपनी बहन जिसे मैं बेटी की तरह मानता हूं उसकी कसम खाता हूं तो इस बात को समझें क्योंकि रोज मुझे आपको समझाना पड़ता है कि मैं सच में प्यार करता हूं, गेम नहीं खेल रहा।