छोटे पर्दे के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में धीरे-धीरे नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस बार वीकेंड का वार के दौरान शो के अंदर तीन नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई है। यह कंटेस्टेंट्स कविता कौशिक, नैना सिंह और शार्दुल पंडित हैं। इनके शो में जाते ही बिग बॉस 14 का फिर से खेल पलट गया है। वहीं शार्दुल पंडित ने बिग बॉस के घर में जाते ही लोगों का मनोरंजन करना शुरू कर दिया है।
Bigg Boss 14: शो में जाते ही 'लव गुरु' बने शार्दुल पंडित, इन दो दिलों को मिलाने में हुए कामयाब
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 14 से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में शार्दुल पंडित घर के सभी कंटेस्टेंट्स के साथ प्यार जताते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने शो के दो खास लोगों के दिलों को भी मिलवाया है। यह दोनों कोई और नहीं बल्कि निक्की तंबोली और जान कुमार सानू हैं।
वीडियो प्रोमो दिखाया गया है कि शार्दुल पंडित पहले रेड जॉन में बैठी पवित्र पुनिया के साथ फ्लर्ट करते हैं। इसके बाद वह हाल ही में मनमुटाव की वजह से टूटी निक्की तंबोली और जान कुमार सानू की दोस्ती को जोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया है कि शार्दुल पंडित निक्की और जान को नजदीक लाने में भी कामयाब होते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इतना ही नहीं प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि शार्दुल पंडित शो में उनके साथ आईं नेहा सिंह के प्रति राहुल वैद्य का आकर्षित भी बताते हुए दिखाई देते हैं। इस वीडियो प्रोमो को देखकर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में बिग बॉस 14 के घर में कई रिश्ते एक बारे फिर से बनते हुए नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है।
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आईं कविता कौशिक को जाते ही घर का कैप्टन बना दिया गया है। दरअसल वीकेंड का वार में सलमान खान घर के सदस्यों से नए सदस्यों में से कोई एक नाम लेने के लिए कहते हैं जो रेड जोन में पवित्र और एजाज खान के साथ रहेगा। इस दौरान चार सदस्य नैना सिंह और चार सदस्य शार्दुल पंडित का नाम लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच रुबीना दिलैक ने कविता कौशिक का नाम लिया। इसके बाद शो के होस्ट सलमान खान ने एक और ट्विस्ट पैदा कर दिया। घर के अंदर एंट्री लेने वाली नई सदस्य कविता कौशिक को सीधे कैप्टन बना दिया गया। यह देखकर सभी घरवाले हैरान हो जाते हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की इस दोस्त का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने की हुई कोशिश, पीएम मोदी से की ये खास अपील