फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: जली रोटियां देख पवित्र पुनिया का यूं था रिएक्शन, अभिनव शुक्ला ने कहा- ‘किचन के देवता’

Mon, 19 Oct 2020 08:13 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 19 Oct 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia abhibav shukla Burns A Roti Calls Kitchen Ka Devta
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ना केवल बहुत धैर्य रखना सिखाता है बल्कि यहां जिन कंटेस्टेंट को खाना बनाना नहीं आता उन्हें भी थोड़ी बहुत कुकिंग भी आ जाती है। खाने को लेकर बिग बॉस के घर में हमेशा से बहुत लड़ाइयां देखने को मिली हैं। सामने आए एक वीडियो क्लिप में पवित्र पुनिया जली हुई रोटी दिखा रही हैं।

Bigg Boss 14 Pavitra Punia abhibav shukla Burns A Roti Calls Kitchen Ka Devta
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

पवित्र के अलावा किचन में अभिनव शुक्ला भी हैं। अभिनव रोटियां बेल रहे होते हैं तभी वहां पवित्र जली हुई रोटी दिखाती हैं और अपने चेहरे के सामने रखते हुए कहती हैं कि यह उनकी दो आंखों की तरह हैं। अभिनव उनसे कहते हैं कि यह कैमरे पर दिखाओ।

Bigg Boss 14 Pavitra Punia abhibav shukla Burns A Roti Calls Kitchen Ka Devta
पवित्र पुनिया - फोटो : instagram/colorstv

पवित्र और अभिनव कहते हैं कि वो इस रोटी को संभालकर रखेंगे और किचन में सजा देंगे। इसके बाद वो रोटी को रैक पर रख देते हैं और कहते हैं कि यह किचन के देवता हैं। इसी बीच गौहर खान किचन की ओर आती हैं और उनकी हरकतें देखकर मुस्कुराती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia abhibav shukla Burns A Roti Calls Kitchen Ka Devta
पवित्र पुनिया - फोटो : Instagram: @pavitrapunia

बता दें कि पवित्र पुनिया ने अभी तक घर में बेहतरीन खेल दिखाया है। एक टास्क के दौरान उन्होंने रूबीना दिलैक को हरा दिया और अपना सामान वापस पाने में कामयाब रहीं। पवित्र पुनिया ने शो में कहा कि रूबीना के पति अभिनव शुक्ला को डेट करना चाहती हैं जिसे सुनकर रूबीना भी हैरान रह जाती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Pavitra Punia abhibav shukla Burns A Roti Calls Kitchen Ka Devta
पवित्र पुनिया, प्रतीक सहजपाल - फोटो : instagram/pavitra_punia_fanpage

पवित्र ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल के बारे में बताया था कि क्यों उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया। जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल से वो प्रतीक के बारे में बताती हैं कि ‘तुम अब बच्चे नहीं रहे, तुम्हें अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। मेरे से छोटे भी हो आप। अब इसको मेरा बड़प्पन समझ लो या फिर समझदारी समझ लो। मेरा आपके साथ रहना आपके करियर के लिए गलत था क्योंकि पोजेसिव होकर, मैं किसी चीज को नापसंद करके, आपके काम में रुकावट नहीं पैदा करूंगी।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed