{"_id":"5f8cfc0599f2fc52d96ea63a","slug":"bigg-boss-14-pavitra-punia-abhibav-shukla-burns-a-roti-calls-kitchen-ka-devta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 14: जली रोटियां देख पवित्र पुनिया का यूं था रिएक्शन, अभिनव शुक्ला ने कहा- ‘किचन के देवता’","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 14: जली रोटियां देख पवित्र पुनिया का यूं था रिएक्शन, अभिनव शुक्ला ने कहा- ‘किचन के देवता’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 19 Oct 2020 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस ना केवल बहुत धैर्य रखना सिखाता है बल्कि यहां जिन कंटेस्टेंट को खाना बनाना नहीं आता उन्हें भी थोड़ी बहुत कुकिंग भी आ जाती है। खाने को लेकर बिग बॉस के घर में हमेशा से बहुत लड़ाइयां देखने को मिली हैं। सामने आए एक वीडियो क्लिप में पवित्र पुनिया जली हुई रोटी दिखा रही हैं।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
पवित्र के अलावा किचन में अभिनव शुक्ला भी हैं। अभिनव रोटियां बेल रहे होते हैं तभी वहां पवित्र जली हुई रोटी दिखाती हैं और अपने चेहरे के सामने रखते हुए कहती हैं कि यह उनकी दो आंखों की तरह हैं। अभिनव उनसे कहते हैं कि यह कैमरे पर दिखाओ।
3 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : instagram/colorstv
पवित्र और अभिनव कहते हैं कि वो इस रोटी को संभालकर रखेंगे और किचन में सजा देंगे। इसके बाद वो रोटी को रैक पर रख देते हैं और कहते हैं कि यह किचन के देवता हैं। इसी बीच गौहर खान किचन की ओर आती हैं और उनकी हरकतें देखकर मुस्कुराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पवित्र पुनिया
- फोटो : Instagram: @pavitrapunia
बता दें कि पवित्र पुनिया ने अभी तक घर में बेहतरीन खेल दिखाया है। एक टास्क के दौरान उन्होंने रूबीना दिलैक को हरा दिया और अपना सामान वापस पाने में कामयाब रहीं। पवित्र पुनिया ने शो में कहा कि रूबीना के पति अभिनव शुक्ला को डेट करना चाहती हैं जिसे सुनकर रूबीना भी हैरान रह जाती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पवित्र पुनिया, प्रतीक सहजपाल
- फोटो : instagram/pavitra_punia_fanpage
पवित्र ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड प्रतीक सहजपाल के बारे में बताया था कि क्यों उन्होंने उससे ब्रेकअप कर लिया। जैस्मिन भसीन और शहजाद देओल से वो प्रतीक के बारे में बताती हैं कि ‘तुम अब बच्चे नहीं रहे, तुम्हें अपने करियर पर फोकस करने की जरूरत है। मेरे से छोटे भी हो आप। अब इसको मेरा बड़प्पन समझ लो या फिर समझदारी समझ लो। मेरा आपके साथ रहना आपके करियर के लिए गलत था क्योंकि पोजेसिव होकर, मैं किसी चीज को नापसंद करके, आपके काम में रुकावट नहीं पैदा करूंगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।