फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: घर से बाहर निकलते ही निशांत सिंह मलकानी ने साझा किया वीडियो, एविक्शन पर कही ये बात

Tue, 03 Nov 2020 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 03 Nov 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani share video after eviction
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram/nishantsinghm_official

बिग बॉस 14 में इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ। घर के दो सदस्य निशांत सिंह मलकानी और कविता कौशिक शो से बाहर हो गए। निशांत को घरवालों के वोट के आधार पर बाहर किया गया जबकि कविता को दर्शकों के सबसे कम वोट मिलने पर बेघर होना पड़ा। घर से निकलने के बाद अब निशांत ने अपना एक वीडियो मैसेज जारी किया है जिसमें वे फैसले से खुश नहीं दिख रहे हैं।

Bigg boss 14 nishant singh malkani share video after eviction
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official

वीडियो में निशांत कहते हैं कि ‘इस हफ्ते बिग बॉस में जो कुछ भी मेरे साथ हुआ, जो मुझे कहा गया, उसका मेरे पास एक ही जवाब है चमक सबको नजर आती है पर अंधेरा, वो कोई नहीं देखता।‘

Bigg boss 14 nishant singh malkani share video after eviction
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official

निशांत ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- ‘आपको क्या लगता है बिग बॉस हाउस में जो हुआ वो सही हुआ?’ निशांत के प्रशंसक उनको इस तरह घर से बेघर करने पर खुश नहीं हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह ठीक नहीं हुआ है, जब दर्शकों ने सबसे कम वोट कविता को दिया तब आपको क्यों निकाला?‘
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

आपको क्या लगता है जो #BB house मे हुआ वो सही हुआ? Fashion Director: @retesh_retesh Retesh's Styling Team: @mahimaparasrampuria @samyashriti_ Costume By: @attabouyofficial @easiescasuals @killerjeansofficial #NMalBB14 #TeamNishant #BBlikeABoss #BB14 #AbScenePaltega #BiggBoss14 #Colors #BiggBoss #BiggBoss2020 #TeamNishant #NishantInBB #NishantInBB14 @vootselect @colorstv @beingsalmankhan

A post shared by Nishant Singh Malkhani (@nishantsinghm_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani share video after eviction
निशांत सिंह मलकानी - फोटो : instagram: @nishantsinghm_official

एक अन्य यूजर ने कहा- ‘आप मेरे हीरो हैं सर। जान से ज्यादा रहने के काबिल आप थे। अब मैं शो देखना बंद कर रहा हूं।‘ एक अन्य ने लिखा कि ‘मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। आप बहुत अच्छा कर रहे थे। मैंने हमेशा आपको वोट दिया लेकिन मुझे लगता हैं कि बिग बॉस ने यह सही फैसला नहीं लिया है। आप एक अच्छे खिलाड़ी हैं। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।‘

विज्ञापन
Bigg boss 14 nishant singh malkani share video after eviction
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram: colorstv

गौरतलब है कि पवित्र पुनिया, राहुल वैद्य, जान कुमार सानू, अभिनव शुक्ला, शार्दुल पंडित और एजाज खान ने निशांत सिंह मल्कानी का नाम लिया था। जबकि नैना सिंह ने कविता कौशिक का नाम लिया। इस तरह ग्रीन जोन के सात सदस्यों के निशांत का नाम लेने की वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed