रियलिटी शो बिग बॉस 14 में हर एक दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। बीते दिनों इस शो में जान कुमार सानू और निक्की तंबोली की गहरी दोस्ती और थोड़ी प्रेम कहानी देखने को मिली थी। जान ने शो में खुलकर इस बात की स्वीकार किया है कि वह निक्की तंबोली को दोस्त से ज्यादा मानते हैं, लेकिन अब जान कुमार की प्रेम कहानी बुरे दौर से गुजर रही है।
Bigg Boss 14: निक्की और जान की 'प्रेम कहानी' के बीच आए राहुल वैद्य ! इस वजह से शुरू हुआ झगड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जान की प्रेम कहानी को बुरे दौर में ले जाने वाले कोई और नहीं बल्कि राहुल वैद्य हैं। दरअसल बीते कुछ दिनों से निक्की तंबोली जान कुमार से कम और राहुल वैद्य से ज्यादा बात कर रही हैं, जोकि जान को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है। इस बीच कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया जिसमें जान राहुल वैद्य से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो प्रोमो में दिखाया गया है कि निक्की तंबोली जान को गले लगा रही होती हैं तभी राहुल उन्हें देखकर बोलते हैं कि कुमार सानू जी के बेटे को यह सब शोभा नहीं देता है। इसके बाद जान राहुल की यह बात सुनकर भड़क जाते हैं और उनसे झगड़ा करने लगते हैं। इतना ही नहीं जान राहुल को भला-बुरा बोलते हुए धक्का भी दे देते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जान इसके बाद राहुल से बात करने पर निक्की तंबोली पर गुस्सा करने लगते हैं। इस पर निक्की जान को बोलती हैं कि मैं तो तुमको जानती भी नहीं थी। जान निक्की से कहते हैं कि आप एक इंसान के साथ रहो दो के साथ नहीं। इस पर निक्की कहती हैं कि मैं आपको कहां पकड़ रही हूं। वहीं राहुल जान के व्यवहार को देखकर बोलते है कि पहले लड़का बन लड़की बनना छोड़ दो।
वीडियो के प्रोमो के आखिरी में दिखाया गया है कि राहुल की यह बात सुनकर नैना सिंह और जैस्मीन भसीन भड़क जाती हैं। नैना कहती हैं कि आपको क्या लगता है लड़कियां कमजोर होती हैं। फिर वह राहुत को कहती हैं कि तुम खुद पहले लड़की बन जाओ क्या पता थोड़ा सा अच्छे से खेल लो। सोशल मीडिया पर बिग बॉस 14 से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो वायरल हो रहा है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की बहनों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, जानिए क्या है पूरा मामला