'बिग बॉस' में सलमान खान ने बेघर होने के लिए मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) का नाम लिया। मधुरिमा अभी घर के बाहर नहीं आई हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सलमान ने 'वीकेंड का वार' (Weekend Ka Vaar) के दूसरे दिन तक शो में उन्हें रहने के लिए कहा। इसके बाद सलमान ने कहा कि अभी एक और एविक्शन होगा। यानी कि इस बार घर से दो लोग बेघर होंगे। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि मधुरिमा सही में घर से बेघर हो गई हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। इस बार शो के मेकर्स ने एलिमिनेशन में एक ट्विस्ट डाला है।
Bigg Boss 13: एलिमिनेशन में सबसे बड़ा ट्विस्ट, मधुरिमा तुली नहीं ये कंटेस्टेंट हुआ घर से बाहर!
शो के खत्म होने के बाद सलमान ने शहनाज से कहा कि 'आप भी बेघर हो गई हैं।' प्रोमो में दिखाया गया था कि घर का मुख्य द्वार भी खुला जिसके बाद शहनाज और रोने लगीं। प्रोमो को देखकर ऐसा लगा कि मधुरिमा के अलावा शहनाज भी डबल एविक्शन में बेघर हुईं लेकिन सच तो कुछ और ही है। इस सच का खुलासा 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की खबर देने वाले 'द खबरी' ने किया।
'द खबरी' के मुताबिक शो से हिंदुस्तानी भाऊ बेघर हुए हैं। डबल एविक्शन नहीं है। सलमान ने मधुरिमा तुली और शहनाज के साथ मजाक किया। यानी कि शो में तड़का लगाने के लिए इस तरह का ड्रामा किया गया। 'द खबरी' के इस ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। इतना तो जरूर है कि सलमान के इस मजाक की वजह से घरवाले परेशान जरूर हुए।
#BB13 #WeekendKaVaar
ELIMINATION Twist 🙀
👇👇👇👇https://t.co/9TInoCE8c8 pic.twitter.com/SWv7LDJ7u9
'वीकेंड का वार' में इस बार भी जबरदस्त धमाल देखने को मिला। घर के अंदर कुछ टीवी सितारे पहुंचे जिन्होंने घरवालों को सच्चाई बताई। इन मेहमानों के नाम काम्या पंजाबी, हितेन तेजवानी और रश्मि देसाई के भाई गौरव देसाई हैं। काम्या ने घर में आते ही अरहान खान की क्लास लगाई। काम्या ने कहा-'रश्मि का अकाउंट तो पहले जीरो था लेकिन घर में आकर तुम्हारा अकाउंट जीरो हो गया है।' इसके बाद रश्मि से कहा-'गलती एक बार होती है बार-बार नहीं।'
इसके बाद रश्मि देसाई के भाई ने रश्मि को सच बताया। गौरव ने रश्मि से कहा- 'अरहान ने तुम्हारे सड़क पर आने वाली बात नेशनल टेलीविजन पर कही है। कोई भी फैसला घर से बाहर आने के बाद ही लो। बाहर चीजें बहुत बुरी हैं।' इसके बाद सलमान ने रश्मि को बताया कि मुझे ऐसी जानकारी मिली है कि तुम्हारे घर पर अरहान का परिवार रह रहा है। हालांकि अरहान ने इस बात को स्वीकार नहीं किया।
नोट-'द खबरी' के ट्वीट की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
कुल्फी कुमार बाजेवाला के फैंस के लिए आई बुरी खबर, इस प्रमुख किरदार ने छोड़ा शो