फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सबकुछ भूल रोमांस में डूबे सिद्धार्थ-रश्मि, शहनाज बोलीं-खुलकर करें प्यार

Tue, 26 Nov 2019 01:10 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 26 Nov 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 update sidharth shukla and rashmi desai romance
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में सोमवार प्रसारित एपिसोड में रोमांस का जमकर तड़का लगा। बिग बॉस ने घरवालों को सबसे पहले सीरियल 'दिल से दिल तक' का एक म्यूजिक प्रोमो वीडियो दिखाया। सीरियल में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बिग बॉस ने घर के सदस्यों से सीरियल के म्यूजिक वीडियो को रिक्रिएट करने के लिए कहा।

bigg boss 13 update sidharth shukla and rashmi desai romance
bigg boss 13 - फोटो : voot

घर में अभी तक सिद्धार्थ और रश्मि के बीच अनबन देखी गई है। दोनों अक्सर किसी ना किसी मुद्दे को लेकर झगड़ते हैं लेकिन अब दोनों रोमांस करते नजर आए। घर में सिद्धार्थ और रश्मि को इस तरह दर्शकों ने पहली बार देखा। जो उनके लिए काफी इंटरेस्टिंग रहा। दोनों बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते नजर आए। 

bigg boss 13 update sidharth shukla and rashmi desai romance
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ और रश्मि जब ये वीडियो शूट कर रहे थे उस वक्त शहनाज निर्देशक की भूमिका में थीं। जो फोन से दोनों के बीच रोमांटिक सीन को फिल्मा रही थीं और दोनों को खुलकर प्यार करने के लिए प्रेरित कर रही थीं। इस टास्क के दौरान घर के दूसरे सदस्य भी काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 update sidharth shukla and rashmi desai romance
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ-रश्मि के बाद ये टास्क विशाल सिंह और माहिरा शर्मा को दिया गया। विशाल-माहिरा जोड़े के रूप में थे जबकि पारस को निर्देशक की भूमिका दी गई। माहिरा-विशाल बेडरूम से लेकर स्विमिंग पूल तक में रोमांस करते दिखाई दिए। माहिरा के अच्छे दोस्त पारस ने उनके इस रोमांटिक टास्क को ना केवल शूट किया बल्कि उन्हें सलाह भी दी कि कैसे उन्हें एक्ट करना है।

विज्ञापन
bigg boss 13 update sidharth shukla and rashmi desai romance
Bigg Boss 13 - फोटो : voot

जहां सिद्धार्थ और रश्मि ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी थी वहीं माहिरा और विशाल ने इस टास्क के दौरान काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। अब ये आज प्रसारित होने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि दोनों टीमों के परफॉर्मेंस के बाद बिग बॉस किसे विजेता घोषित करते हैं। 

दो हफ्ते से अस्पताल में भर्ती हैं लता मंगेशकर, तबीयत को लेकर भतीजी ने दी अपडेट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed