{"_id":"5dca7e968ebc3e5b213bbe90","slug":"bigg-boss-13-ugly-fight-between-siddharth-shukla-and-aseem-riyaz-in-salman-khan-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ को अब असीम ने दिखाई आंखें, ये कदम पहले उठाकर पछता चुकी हैं शहनाज-आरती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सिद्धार्थ को अब असीम ने दिखाई आंखें, ये कदम पहले उठाकर पछता चुकी हैं शहनाज-आरती
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 12 Nov 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सिद्धार्थ शुक्ला, असीम रियाज
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस का सीजन 13 हर दिन कुछ नए आयाम बदल रहा है। इस खेल का कोई भरोसा नहीं कब कौन दोस्त बन जाए और कब कौन दुश्मन। इस समय शो में असीम रियाज और सिद्धार्थ शुक्ला का बॉन्ड काफी मजबूत माना जा रहा है। दोनों की दोस्ती को लोग पसंद भी कर रहे हैं। शो की शुरुआत से दोनों एक दूसरे को काफी सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन पहली बार दोनों झगड़ा करते दिखाई देंगे। वहीं शहनाज-आरती पहले ही सिद्धार्थ से दूर होकर पछता चुकी हैं।
2 of 6
Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला इस सीजन में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर उभरे हैं। कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोमो वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ और असीम एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल असीम किसी बात को लेकर आरती पर गुस्सा कर रहे थे, जिसके बाद सिद्धार्थ उन्हें समझाने लगे कि बाकी कंटेस्टेंट्स के सामने आरती से इस तरह से बात ना करें।
3 of 6
Asim Riaz
- फोटो : twitter
असीम ने एक ना सुनी और उल्टा सिद्धार्थ पर ही बरस पड़े। दोनों के बीच हो रही इस गरमा-गरमी को देखते हुए शेफाली जरीवाला ने भी असीम को समझाने की कोशिश की। शेफाली ने भी कहा कि वो ऐसे चिल्लाकर बात ना करें। लेकिन असीम उनके ऊपर भी चिल्लाने लगे, जिसके बाद असीम ने सिद्धार्थ के सामने शहनाज को लेकर भी तंज कसा। देखना होगा कि इस झगड़े के बाद भी दोनों की दोस्ती बनी रहती है या दोनों के रिश्ते में दरार आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Vishal Aditya Singh
- फोटो : social media
शो को रोचक बनाने के लिए इस बार फिर ऐसा कुछ होने वाला है जिसे देख दर्शक भी हैरान रह जाएंगे। विशाल के पहुंचते ही आरती सिंह के साथ लिंकअप की चर्चा चल पड़ी। पहले तो शहनाज गिल आरती से पूछती हैं कि क्या ये वही विशाल है जिस पर उनका क्रश है। शहनाज की ये बात सुनकर आरती कहती हैं कि वो चुप हो जाएं वरना थप्पड़ मार देंगी। हालांकि इसी दौरान आरती मानती हैं कि हां ये वही विशाल है।
विज्ञापन
5 of 6
आरती सिंह
- फोटो : Social Media
शहनाज के बाद विकास पाठक यानी हिंदुस्तानी भाऊ भी कहते हैं कि उन्होंने भी नोटिस किया कि विशाल चोरी छिपे आरती को देख रहे थे। आरती की टीम के बाकी सदस्य शेफाली, हिमांशी और आसिम उनसे कहते हैं कि वो विशाल को अप्रोच करें जिससे उनकी टीम भी मजबूत हो जाएगी। इन सबके बीच प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें दिखाया गया है कि शो में अब आरती और विशाल की शादी होने जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।