फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: नॉमिनेटेड छह कंटेस्टेंट्स में से कौन हो सकता है बेघर? किसे मिले कितने वोट

Thu, 28 Nov 2019 04:52 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 28 Nov 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Six contestants nominated Mahira Sharma may evict in Weekend Ka Vaar
Shehnaz, Paras and Mahira Sharma - फोटो : twitter

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में इस हफ्ते घर से बाहर जाने के लिए छह लोग नॉमिनेटड हैं। इनके नाम शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, शेफाली जरीवाला, विकास (हिंदुस्तानी भाऊ), पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा हैं। ऐसे में हर कोई इस सोच में होगा कि आखिर इस हफ्ते कौन घर से बाहर जाएगा। 'वीकेंड का वार' में अभी एक दिन बचा है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए वोटिंग में कौन सा कंटेस्टेंट पिछड़ रहा है। 

Bigg Boss 13 Six contestants nominated Mahira Sharma may evict in Weekend Ka Vaar
Shehnaz Kaur Gill and Aarti Singh - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' वोटिंग पोल ऑनलाइट वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक वोटिंग के आंकड़ों में इस हफ्ते शहनाज कौर गिल सबसे आगे चल रही हैं। शहनाज को अब तक 35.93% फीसदी वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर आरती हैं। आरती सिंह को 19.99% फीसदी, तीसरे नंबर पर शेफाली जरीवाला हैं। शेफाली को 17.96% फीसदी वोट मिले हैं।

Bigg Boss 13 Six contestants nominated Mahira Sharma may evict in Weekend Ka Vaar
Mahira and Paras - फोटो : twitter

चौथे नंबर पर विकास यानी कि हिंदुस्तानी भाऊ हैं। भाऊ को 12.6% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर पारस छाबड़ा है। पारस को 6.9% फीसदी और आखिर में माहिरा शर्मा हैं। माहिरा को 6.62% फीसदी वोट मिले हैं। वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। आपको बता दें, बीते हफ्ते खेसारी लाल यादव 'वीकेंड का वार' से पहले ही घर से बाहर हो गए थे। खेसारी के बाहर जाने के बाद 'वीकेंड का वार' में कोई भी एलिमिनेशन नहीं हुआ था।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Six contestants nominated Mahira Sharma may evict in Weekend Ka Vaar
Khesari Lal Yadav - फोटो : you tube

खेसारी ने बिग बॉस से बाहर जाते ही घरवालों की पोल खोली थी। खेसारी ने शो से बेघर होते ही बताया था कि सिद्धार्थ शुक्ला उन्हें देखते ही कैसी हरकत करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज के झगड़े पर जब खेसारी से पूछा गया कि आप किसको अपना समर्थन देंगे क्योंकि आपने दोनों को करीब से देखा है। इस पर खेसारी ने कहा-'दोनों अपना खेल खेल रहे हैं। मैं किसी को भी सपोर्ट नहीं कर रहा हूं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Six contestants nominated Mahira Sharma may evict in Weekend Ka Vaar
Khesari Lal Yadav and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

खेसारी ने आगे कहा था- 'मैं किसी एक को हमेशा किनारे लेकर जाता था ताकि गुस्से में कुछ ऐसा ना कर दें जो ठीक ना हो। आसिम झगड़ा करने के लिए उकसाता बहुत है। दोनों दोस्त थे तभी तो इतने आगे तक आ गए। उनकी अपनी गेम थी कि आगे तक ऐसे आते हैं और उसके बाद तो सब बिखरना ही था। खेसारी ने सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में कहा- 'उन्होंने ने भी मुझे झगड़ा करने के लिए उकसाया लेकिन मैं नहीं लड़ा। जब भी उनके सामने से गुजरता था तो ऐसे रिएक्शन देते थे लगता था कि मैं बंदर हूं और वो मुझे चिढा़ रहे हैं। इस तरह की हरकतें सिद्धार्थ करते थे।' 

नोट- अमर उजाला वोटिंग के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- BB13: हिमांशी की इस हरकत से भड़क उठे बिग बॉस, इस बार सिद्धार्थ शुक्ला बने घर के नए कैप्टन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed