{"_id":"5e4d32418ebc3ef2a3502e2b","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-not-received-shehnaz-gill-phone-call","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 13 से निकलते ही बदले सिद्धार्थ शुक्ला के तेवर, शहनाज ने किया फोन तो ये था रिएक्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 13 से निकलते ही बदले सिद्धार्थ शुक्ला के तेवर, शहनाज ने किया फोन तो ये था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 19 Feb 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' का घर हो या सोशल मीडिया #SidNaaz की जोड़ी ने धूम मचा दी। फैंस ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को खूब पसंद किया। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद भी अब शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता कैसा है ये उनके फैंस जरूर जानना चाहते हैं। शहनाज ने खुद इसका खुलासा किया है।
2 of 5
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill
- फोटो : voot
बिग बॉस के घर में रहते हुए सिद्धार्थ ने बताया था कि वो असल जिंदगी में फोन नहीं उठाते हैं। इस पर शहनाज कहती थीं कि भले ही पांच मिनट के लिए सही लेकिन हर रोज वो उनसे बात करना चाहती हैं। अपने इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में शहनाज ने बताया कि 'सारा दिन सिद्धार्थ सोता रहता है। मैंने उसे बहुत फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। उसके बाद मैं बहुत रोई।'
3 of 5
Shehnaz Kaur Gill and Sidharth Shukla
- फोटो : twitter
शहनाज ने आगे बताया कि 'मैंने उसे मैसेज किया था। मैसेज पढ़ने के बाद उसने मुझे कॉल किया। टेंशन मत लो। हमारी बात हो गई।' एक यूजर ने शहनाज से कहा कि 'आप सिद्धार्थ से शादी कर लो।' इस पर शहनाज ने कहा कि 'आप उससे बोलो कि मुझसे शादी कर ले।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shehnaz and Sidharth Shukla
- फोटो : voot
शहनाज के शो 'मुझसे शादी करोगे' के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला भी पहुंचे। शो में सिद्धार्थ ने शहनाज के बारे में कहा कि- 'इनके अंदर एक क्वालिटी बहुत अच्छी है जो मुझे लगता है कि हर किसी के अंदर होनी चाहिए। हम लोगों का घर में कई बार झगड़ा हुआ लेकिन दिन खत्म होते होते हम लोगों का झगड़ा खत्म हो गया और अगले दिन नई शुरुआत की।'
विज्ञापन
5 of 5
Shehnaz Kaur Gil and Sidharth Shukla
- फोटो : Instagram
सिद्धार्थ की ये बातें सुनकर शहनाज खुश हो जाती हैं। वो सबके सामने सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तू ही अब शादी कर ले इतनी तारीफ कर रहा है तो।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'अभी देखते हैं, पहले तुम यहां देख लो।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।