{"_id":"5dca33668ebc3e5b261238cc","slug":"bigg-boss-13-sidharth-shukla-and-shehnaz-gill-patch-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 13: जब देर रात फूल लेकर मनाने पहुंचीं शहनाज, हाथ पकड़ सिद्धार्थ ने खींचा और...","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 13: जब देर रात फूल लेकर मनाने पहुंचीं शहनाज, हाथ पकड़ सिद्धार्थ ने खींचा और...
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 13' के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला माने जा रहे हैं। शो में सिद्धार्थ और शहनाज की दोस्ती में पिछले दिनों दरार पैदा हो गई जिसके बाद शहनाज पारस की टीम से जा मिलीं। सलमान खान ने भी दोनों से पैचअप करने की बात कही थी। वीकेंड का वॉर एपिसोड में जब रितेश देशमुख और सिद्धार्थ मल्होत्रा पहुंचे तो उन्होंने घरवालों को एक टास्क दिया जिसमें किसी एक कंटेस्टेंट के प्रति भड़ास निकालनी थी। ऐसे में शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया और उनसे कहती हैं कि वो उनकी दुश्मनी के काबिल हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है दोनों अपने रिश्ते सुधारना चाहते हैं।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
सोमवार को प्रसारित एपिसोड में दिखाया जाता है कि शहनाज शेफाली से कहती हैं कि वो सिद्धार्थ को मिस करती हैं। जिस पर शेफाली कहती हैं कि उन्हें सिद्धार्थ से जाकर बात करनी चाहिए। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रह चुकी है। ऐसे में उसे बरकरार रखना चाहिए। शेफाली की बात सुन शहनाज कहती हैं कि उन्हें सिद्धार्थ से बात करने में अब डर लग रहा है।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
शहनाज से बात करने के बाद शेफाली सिद्धार्थ के पास जाती हैं और बताती हैं कि शहनाज उनसे पैचअप करना चाहती है लेकिन वो उनसे बात करने से डरती हैं। सिद्धार्थ कहते हैं कि 'मुझसे किस बात का डर है उसे।' सिद्धार्थ और शेफाली आपस में बात करते हैं इसी बीच आरती उनकी बातें सुनती हैं और कहती हैं कि शहनाज ने उनसे भी कहा है कि वो सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
रात में जब सिद्धार्थ सोते हैं तो शहनाज उनके पास आती हैं और बेड पर फूल रख देती हैं। ये देख सिद्धार्थ हंसने लगते हैं। शहनाज दोबारा आती हैं और बेड के पास रखे टेबल पर कुछ सामान रखने लगती हैं। इसी बीच सिद्धार्थ उठते हैं और शहनाज का हाथ पकड़कर उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं और गले लगा लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : colors tv
घर के बाकी सदस्य सिद्धार्थ और शहनाज को देखने लगते हैं। शेफाली और आसिम एक ही बेड पर शो रहे होते हैं। तभी शेफाली कहती हैं कि ये अच्छी बात है कि दोनों फिर से दोस्त बन गए। वहीं आसिम भी उनसे सहमति जताते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।