फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा बेघर, सलमान खान को भी नहीं है पता

Thu, 21 Nov 2019 04:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 21 Nov 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe Devoleena Bhattacharjee may evict on Weekend Ka Vaar
Devoleena, Siddharth and Khesari - फोटो : file photo

'बिग बॉस' में इस बार घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। बीते हफ्ते 'बिग बॉस' से अरहान खान बाहर हुए थे। वीकेंड का वार' आने में अभी एक और दिन बचा है। ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल जरूर होगा कि इस बार कौन घर से बाहर जा सकता है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस बार घर से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है। 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe Devoleena Bhattacharjee may evict on Weekend Ka Vaar
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

खबर लिखे जाने तक 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग के अनुसार सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला को मिल रहे हैं तो सबसे कम देवोलीना भट्टाचार्य को। यानी कि देवोलीना बाकी चार कंटेस्टेंट्स की तुलना में वोटों से पिछड़ रही हैं। वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक अब तक सिद्धार्थ शुक्ला को 42.5% फीसदी वोट मिले हैं। खेसारी लाल यादव को 22.79% फीसदी वोट मिले हैं।



 

Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe Devoleena Bhattacharjee may evict on Weekend Ka Vaar
Rashami Desai - फोटो : twitter

तीसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को 12.7% फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 11.98% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 9.76% फीसदी वोट मिले हैं। वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe Devoleena Bhattacharjee may evict on Weekend Ka Vaar
Asim and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इन दिनों बिग बॉस में घर का माहौल फिर से खराब हो गया है। सभी घरवाले एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही तो वहीं अब कई घरवालों की पोल खुलने लगी है। 20 नवंबर को बिग बॉस का शो टेलीकास्ट होने के बाद एक प्रोमो आया था। इस प्रोमो में देवोलीना और विशाल आदित्य सिंह झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Siddharth Shukla is safe Devoleena Bhattacharjee may evict on Weekend Ka Vaar
Devoleena Bhattacharjee - फोटो : twitter

प्रोमो में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ देवोलीना से कुछ पूछते हैं। सिद्धार्थ की बात सुनकर देवो नाराज हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देवोलीना ने जो बातें सिर्फ विशाल से कहीं थीं वो सिद्धार्थ को पता चल गईं। इसी वजह से दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। 

नोट- वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- पारस नहीं सिद्धार्थ हैं 'बिग बॉस' के असली 'लवर ब्वॉय', इन 5 कंटेस्टेंट के साथ दिखा कनेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed