'बिग बॉस' में इस बार घर से बाहर जाने के लिए पांच कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए हैं। इन पांच कंटेस्टेंट्स के नाम सिद्धार्थ शुक्ला, खेसारी लाल यादव, रश्मि देसाई, आरती सिंह और देवोलीना भट्टाचार्य हैं। बीते हफ्ते 'बिग बॉस' से अरहान खान बाहर हुए थे। वीकेंड का वार' आने में अभी एक और दिन बचा है। ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल जरूर होगा कि इस बार कौन घर से बाहर जा सकता है। 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस बार घर से कौन सा कंटेस्टेंट बाहर हो सकता है।
BB13: 'वीकेंड का वार' से पहले जानिए इस हफ्ते कौन होगा बेघर, सलमान खान को भी नहीं है पता
खबर लिखे जाने तक 'बिग बॉस 13' ऑनलाइन वोटिंग के अनुसार सबसे ज्यादा वोट सिद्धार्थ शुक्ला को मिल रहे हैं तो सबसे कम देवोलीना भट्टाचार्य को। यानी कि देवोलीना बाकी चार कंटेस्टेंट्स की तुलना में वोटों से पिछड़ रही हैं। वोटिंग आंकड़ों के मुताबिक अब तक सिद्धार्थ शुक्ला को 42.5% फीसदी वोट मिले हैं। खेसारी लाल यादव को 22.79% फीसदी वोट मिले हैं।
तीसरे नंबर पर रश्मि देसाई हैं। रश्मि को 12.7% फीसदी वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर आरती सिंह हैं। आरती को 11.98% फीसदी वोट मिले हैं। पांचवें नंबर पर देवोलीना भट्टाचार्य हैं। देवोलीना को 9.76% फीसदी वोट मिले हैं। वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
इन दिनों बिग बॉस में घर का माहौल फिर से खराब हो गया है। सभी घरवाले एक दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक आसिम और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही तो वहीं अब कई घरवालों की पोल खुलने लगी है। 20 नवंबर को बिग बॉस का शो टेलीकास्ट होने के बाद एक प्रोमो आया था। इस प्रोमो में देवोलीना और विशाल आदित्य सिंह झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।
प्रोमो में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ देवोलीना से कुछ पूछते हैं। सिद्धार्थ की बात सुनकर देवो नाराज हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि देवोलीना ने जो बातें सिर्फ विशाल से कहीं थीं वो सिद्धार्थ को पता चल गईं। इसी वजह से दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है।
नोट- वोटिंग के इन आंकड़ों की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
यह भी पढ़ें- पारस नहीं सिद्धार्थ हैं 'बिग बॉस' के असली 'लवर ब्वॉय', इन 5 कंटेस्टेंट के साथ दिखा कनेक्शन