बिग बॉस के सीजन 13 में घरवालों का ड्रामा लगातार जारी है। घर में काल कोठरी के आने के बाद से तो घर का तापमान और भी ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल बिग बॉस ने कंटेस्टेंट से दो लोगों को चुन कर जेल में सजा भुगतने के लिए भेजने के लिए कहा था। घरवालों ने सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को चुना। काल कोठरी में जाने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला गर्मी बर्दाश्त नहीं कर पाए। गुस्सा निकालने के लिए सिद्धार्थ बाथरूम में गए और दीवार पर पंच मारे।
Bigg Boss 13: जेल में सिद्धार्थ ने बाथरूम की दीवार पर मारे मुक्के, शहनाज बोलीं-मुझे डर लग रहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ ने इस दौरान खुद को बाथरूम के अंदर बंद कर लिया था। सिद्धार्थ जब बाथरूम की दीवार पर जोर जोर से पंच मार रहे थे तो बाहर बैठीं शहनाज ये देखकर काफी डर गयीं। वह वहां पर मौजूद पारस छाबड़ा को अपने डर के बारे में बताती हैं। इतने में सिद्धार्थ बाहर निकलते ही कहते हैं कि वो अपना आपा खो रहे हैं और उनका दिमाग खराब हो रहा है। शहनाज कहती हैं कि मुझे आपसे डर लगने लगा है। हालांकि ये कहते हुए वह मुस्कुरा भी रही थीं।
इसके बाद सिद्धार्थ भी शहनाज को खेल के बारे में समझाते हुए दिखते हैं जिसमें वो शहनाज से कहते हैं कि वो एक बार फिर से गलत रास्ते पर जा रही हैं। गर्मी की वजह से परेशान सिद्धार्थ की तकलीफ दूर करने के लिए शहनाज उन्हें फाइल से हवा भी करती हुई दिखी थीं। बिग बॉस में इस सप्ताह लड़कों में सिद्धार्थ शुक्ला को छोड़कर बाकी सभी लड़के घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं और लड़कियों में भी रश्मि देसाई और माहिरा शर्मा नॉमिनेट हैं।
इससे पहले 17 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में घर के एक नए हिस्से जेल की सलाखों का खुलासा हुआ। 'बिग बॉस' ने सभी घरवालों को कहा कि आपसी सहमति से दो नाम बताए जिसे वह जेल में भेजना चाहते हैं। इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। रश्मि ने कहा कि 'सिद्धार्थ कह रहे हैं कि मैं उनसे झगड़ा करती हूं तो मैं उनकी इस वजह को नहीं मानती। आप मेरी लोगों के सामने इमेज खराब कर रहे हैं।'
सिद्धार्थ बहुत नाराज हो जाते हैं और इसके बाद 'बिग बॉस' से रश्मि देसाई की शिकायत करते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं - 'यह लड़की मुझ पर गंभीर आरोप लगा रही है। वह कह रही हैं कि मैं उनकी छवि खराब कर रहा हूं। छूने की कोशिश कर रही हूं। मैं इससे सहमत नहीं हूं और यह मेरी छवि खराब कर सकता है।' इस पर 'बिग बॉस' कहते हैं 'जो आपने कहा और किया और जो रश्मि ने कहा और किया दोनों ही दर्शक देख रहे हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 13: खुद को बचाने का लड़कों को मिलेगा एक और मौका, चुकानी होगी बड़ी कीमत