फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: खुद को बचाने का लड़कों को मिलेगा एक और मौका, चुकानी होगी बड़ी कीमत

Fri, 18 Oct 2019 08:16 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 18 Oct 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 siddharth dey Paras Chabra Abu Malik Asim Riaz evictions
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस का खेल लगातार कठिन होता जा रहा है। दर्शकों को खुश करने के लिए बिग बॉस के मेकर्स हर वो कोशिश कर रहे हैं जिससे फैंस निराश न हो। हाल ही में एक और प्रोमो रिलीज किया गया गया है जिसमें बताया गया है कि घर से बेघर होने के लिए जितने भी लड़के नॉमिनेट हैं उन्हें खुद को बचाने का एक और मौका मिलेगा लेकिन उसके लिए उन्हें एक भारी भरकम कीमत चुकानी पड़ेगी।

Bigg Boss 13 siddharth dey Paras Chabra Abu Malik Asim Riaz evictions
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रोमो में अबु मलिक, आसिम, पारस और सिद्धार्थ डे टास्क करते नजर आ रहे हैं। टास्क के दौरान चारों लड़को को दो- दो करके एक दूसरे का हाथ पकड़ना है, जिसका भी हाथ छूटा वो टास्क हार जाएगा और खुद को बचाने का मौका खो देगा। शो के बाकी कंटेस्टेंट अपने अपने साथी को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं ।

Bigg Boss 13 siddharth dey Paras Chabra Abu Malik Asim Riaz evictions
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

अपने साथी को बचाने के लिए बाकी घर वाले लड़कों को टॉर्चर कर रहे हैं और मिट्टी से लेकर लाल मिर्च तक का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रोमो में यह भी दिखाया है कि आसिम ने अबु मलिक का हाथ पकड़ा है और वो जोर- जोर से दर्द से कराह रहे हैं और अबु को कहते हैं कि वो उनका हाथ नहीं छोड़ेंगे चाहे कुछ भी हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 siddharth dey Paras Chabra Abu Malik Asim Riaz evictions
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं प्रोमो में पारस भी हाथ न छोड़ने की बात कह रहे हैं। प्रोमो को देखकर लग रहा है कि यह टास्क काफी दर्दनाक होगा। लाल मिर्च की वजह से हो रही जलन से सभी परेशान नजर आ रहे थे। कौन अपनी जगह बचा पाता है यह बिग बॉस के अगले एपिसोड में पता लग जायेगा लेकिन दर्शकों को शो देखने में खूब मज़ा आयेगा।

View this post on Instagram

Nominated ladko ko mila ek aur mauka, kaun hoga safe aur kiska chhootega haath? Watch #BiggBoss13 tonight at 10:30 PM. Anytime on @voot @vivo_india @beingsalmankhan @bharat.pe @daburamlaindia #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on

विज्ञापन
Bigg Boss 13 siddharth dey Paras Chabra Abu Malik Asim Riaz evictions
बिग बॉस 13 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 'बिग बॉस' सीजन 13 का यह तीसरा हफ्ता है। दूसरे हफ्ते में दलजीत कौर और कोएना मित्रा घर से बेघर हो गई थीं। इस बार भी घर से दो लोग बाहर जाएंगे। 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान ने खुद खुलासा किया था कि डबल एविक्शन होगा। खास बात है कि इस बार लड़कियों के साथ लड़के भी घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं।

पढ़ें: क्रिसमस में 'चुलबुल पांडे' और ईद में 'राधे' बनकर सलमान खान और प्रभु देवा करेंगे डबल धमाका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed