फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किए कई खुलासे, पांच लाख लेने और FIR का किया दावा

Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 17 Dec 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanoa revealed about him
Amrita Dhanoa, Arhaan Khan - फोटो : amar ujala

बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े के अलावा रश्मि देसाई और अरहान खान की प्रेम कहानी मुश्किल दौर से गुजर रही है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस के घर में इन दोनों को अपने रिश्ते में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा रहा है। अरहान खान ने शो के अंदर आरती से बात करने के दौरान कहा था कि वह रश्मि का साथ उस समय से दे रहे हैं जब वह रोड पर आ गई थीं और दिवालिया हो गई हैं। अरहान की इस बात पर वीकेंड का वार में सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगाई। अब अरहान खान की पूर्व गर्लफ्रेंड ने उनके बारे में ढेर सारे खुलासे किए हैं। 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanoa revealed about him
Amrita Dhanoa - फोटो : social media

अरहान की पूर्व गर्लफ्रेंड का नाम अमृता धनोआ है। अंग्रेजी वेेब साइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार अमृता ने खुलासा किया है कि अरहान ने उनसे पैसे लिए और कभी वापस नहीं किया। साथ भी अरहान ने अमृता से भी अपनी शादी का राज छुपाकर रखा था। अमृता धनोआ ने कहा, 'मैं साल 2006 में पहली बार एक दोस्त की जरिए अरहान खान से पार्टी में मिली। इस दौरान हम दोनों ने काफी बातें कीं और हम दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। इसके सात-आठ दिन बाद अरहान अपना पूरा सामान लेकर मेरे घर आ गए और बोले कि मेरे घर में कुछ परेशानी हो गई है क्या तुम मेरी मदद कर सकती हो ? इसके बाद हम दोनों ने किराये पर नया फ्लैट लिया और करीब पांच साल तक लिव इन में रहे। 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanoa revealed about him
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

अमृता धनोआ ने आगे कहा, 'इन पांच सालों में हम दोनों ने तीन बार घर बदला और इस दौरान मैं उसके लिए सब कुछ करके परेशान हो चुकी थी क्योंकि वह कुछ भी नहीं कमाता था। वह घर रहने लगा था। उसको सपोर्ट करने के लिए मैं सब कुछ करने लगी थी। पांच साल के दौरान एक बार वह साल भर के लिए गायब हो गया, जिसके बाद हमारा रिश्ता खराब होने लगा। मैं उसको हमेशा कहती थी कि वह सब कुछ दोबारा ठीक कर ले मैं उसको अपने पिता के बिजनेस में शामिल करने के लिए मदद करूंगी। मैंने अरहान को शादी के लिए भी बोला, लेकिन वो बोला मैं को मजाक कर रहा था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanoa revealed about him
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

अरहान की शादी पर भी बात करते हुए अमृता धनोआ ने कहा कि, 'अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी। वह इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है। बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वह मेरे संपर्क में था। उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं और उन पांच सालों में मैंने पता नहीं कितने रुपये अरहान पर खर्च किए। इतना ही नहीं अमृता धनोआ ने कहा कि उन्होंने अरहान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि मेरे रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले। अगर वह मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फोटेज भी हैं।'

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan ex girlfriend Amrita Dhanoa revealed about him
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में इस हफ्ते हुए वीकेंड का वार में एक बार से सलमान खान ने अरहान खान की क्लास लगाई। सलमान खान ने शनिवार को हुए वीकेंड का वार में रश्मि से एक बार फिर अरहान के बारे में खुलासे किए। उन्होंने रश्मि से कहा, 'तुमने अपने घर की चाबी किसे दी है?' जवाब में रश्मि ने कहा, 'अपनी मैनेजर निधी को और एक चाबी अरहान के पास भी है।' सलमान ने, 'तुम्हारे घर पर इस वक्त कौन है?' रश्मि ने कहा, 'मैं अकेले रहती हूं।' सलमान ने कहा, 'बीते कुछ दिनों से तुम्हारे घर पर चार पांच लोग हैं। तुम्हारे भाई ने भी मुझे बताया और मैंने भी यह सुना है कि अरहान के परिवार वाले तुम्हारे घर पर रह रहे है।' सलमान ने अरहान से पूछा तो उन्होंने कहा, 'नहीं, उनके घर पर कोई नहीं है।' इसके बाद विकास गुप्ता ने कहा,'मैंने भी यही सुना है आने से पहले। अगर अरहान ऐसा कुछ है तो साफ-साफ रश्मि को बता दो।' सलमान खान के इन सभी बातों को सुनकर अरहान रश्मि और विकास के सामने रोने लगते हैं। वह कहते हैं- 'मुझसे गलती हो गई कि मैंने सड़क वाली बात घर पर की। जो मैंने कहा वो लोगों ने सुना और जो आपने कहा वो नहीं सुना क्या इन लोगों ने?' रश्मि ने कहा- 'कुछ तो हुआ है जो इस तरह से लोग कह रहे हैं?'

पढ़ें: सौवें एपीसोड में हुई कपिल शर्मा की छुट्टी, ये सुपरस्टार बनेगा द कपिल शर्मा शो का नया होस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed