'बिग बॉस सीजन 12' में इन दिनों जो कुछ भी हो रहा है उसका श्रेय आप सुरभि राणा को दे सकते हैं। सुरभि जब से घर में आई हैं तब से लगातार घरवालों को एक दूसरे के खिलाफ कर रही हैं। यहां तक कि वह अपने जोड़ीदार रोमिल को बिना बताए भी कुछ ऐसे फैसले ले रही हैं जिससे घर में बवाल मच रहा है। इस बीच गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ कि सुरभि ने घर में गाली गलौज करने की सारी सीमाएं ही तोड़ दीं।
'बिग बॉस' में आने से पहले सुरिभ राणा रियलिटी शोज 'रोडीज' भी कर चुकी हैं। ऐसे में सुरभि के लिए घर में रहना और अपनी जगह बनाना काफी आसान था। सुरभि ने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है और उन्हें घर में रहते हुए 4 दिन बीत चुके हैं लेकिन उनका जो रूप घरवालों को गुरुवार को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखा शायद उससे पहले नहीं दिखा था।
बेवजह लोगों पर चिल्लाना, घर में खुद आग लगाकार रोना शो के दौरान देखने को मिला। 3 जोड़ीदारों के बीच कैप्टंसी टास्क होना था जिसमें से जोड़ी के एक कंटेस्टेंट को टास्क में हिस्सा लेना था। ऐसे में सुरभि, शिवाशीष और सोमी उतरे। इन तीनों को कैप्टेंसी वाली रिंग पकड़े रहना था। जो आखिरी तक रिंग पकड़े रहेगा वह जोड़ी कैप्टन बन जाएगी।
4 of 5
Surbhi Rana and Shivashish Mishra
इस दौरान सुरभि राणा पहले तो सोमी से झगड़ी और उसके बाद शिवाशीष से भी झगड़ना शुरू कर दिया। टास्क शुरू होने से पहले सुरभि सोमी के पास गई थीं और उनके कहा था कि आपने मां की कसम खाकर कहा था कि आप कैप्टन नहीं बनना चाहतीं। अगली बार से कसम खाने से पहले सोच लें। सुरभि की यह बात सुनकर सोमी भड़क उठीं जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
टास्क के दौरान सुरभि राणा गाली गलौज पर भी उतर आईं। जब घरवालों ने उन्हें गाली गलौज करने से मना किया तो उन्होंने कहा कि वह खुद को दे रही हैं और मुझे ऐसा करने पर आप लोग मजबूर कर रहे हैं। सुरभि का यह रूप देखकर घरवाले भी हैरान रह गए। यहां तक कि अब घरवाले भी उनके खिलाफ हो चुके हैं। सुरभि जब से घर में आई हैं तब से लगातार फूट डालने का काम कर रही हैं। जब उन्हें लगता है कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा या फिर रिएक्ट नहीं कर रहा तो वह रोने लगती हैं।