बिग बॉस 12 वीकेंड का वॉर एपिसोड में आमतौर पर शांत रहने वालीं दीपिका कक्कड़ बरस पड़ी। रविवार को शो में डायरेक्टर फराह खान पहुंचीं और टास्क दिया, जिसमें एक कंटेस्टेंट को दूसरे कंटेस्टेंट की नकल करनी होती है। टास्क में रोमिल एंकर बनकर शो होस्ट करते हैं जबकि सृष्टि रोडे, दीपिका कक्कड़ का मास्क लगाकर उनकी एक्टिंग करती हैं। इस दौरान रोमिल और सृष्टि सइयां और भईया कहकर मजाक बनाते हैं। बता दें कि शो में दीपिका, श्रीसंथ को अपना भाई कहती हैं।
2 of 5
bigg boss 12
- फोटो : voot
टास्क खत्म होने के बाद दीपिका कक्कड़ अपना आपा खो देती हैं और रोमिल-सृष्टि को निशाने पर ले लेती हैं। दीपिका कहती हैं कि वो होते कौन हैं उनकी निंजी जिंदगी के बारे में ऐसा बोलने वाले। शो में जहां दीपिका भड़क उठती हैं वहीं घर के बाहर उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी रोमिल को निशाने पर लिया है। शोएब ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर लिखा है और दीपिका का सपोर्ट किया है।
शोएब ने लिखा कि 'क्या इमोशन सिर्फ आप लोगों के पास हैं दूसरों के इमोशन नहीं होते। दीपिका का शो में सबसे ज्यादा मजाक बनाया जाता है लेकिन वो कभी भी किसी से पर्सनल दुश्मनी नहीं रखती। कैसे कोई कंटेस्टेंट पति और भाई की तुलना कर सकता है और वो भी ऐसा भाई जिससे खून का रिश्ता नहीं है... किसी का भी ऐसे रिएक्ट करना जायज है। ये क्या है भईया और सइयां। इस लाइन को बोलने से किसी के भी दिमाग में क्या आता है और इंटेशन क्या होता है ये आप सब जानते हैं।'
शोएब ने आगे लिखा कि 'वो श्रीसंथ को अपना भाई बोलती है उसका तो मजाक मत बनाओ... भाई और बहन के रिश्ते को हस्बैंड से तुलना करने पर उसको सही मानने वालों एक बार जरा गौर से सोचो। एक बार खुद के भाई बहन को हस्बैंड वाइफ से तुलना करके देखो।'
5 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
इससे पहले बिग बॉस के घर में शिवाशीष को निष्कासित कर दिया गया है। उन पर घर के नियमों के उल्लंघन का आरोप है। वहीं पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेट हुए थे। इसमें से शिवाशीष तो घर से निकाल दिए गए हैं, ऐसे में घर से बेघर होने की तलवार अब 6 लोगों पर लटकी हुई है।