बिग बॉस के 17वें दिन घरवालों ने ज्वालामुखी टास्क से शुरुआत की। टास्क से पहले सबा खान शो में रोती हुई दिखाई दीं। वहीं, इस टास्क में सेलिब्रिटिज नेहा के कंटेनर में एक भी बॉल ना होने की वजह से टास्क से बाहर गई है। यह टास्क कॉमनर्स और सेलिब्रिटीज के बीच चला। इस टास्क को कॉमनर्स ने जीता और सबा-सोमी, सुरभि-रोमिल और शिवाशीष- सौरभ की जोड़ी कैंप्टेंसी की दावेदार बनी।
बता दें कि इसके बाद बिग बॉस 12 की सबसे चर्चित जोड़ी अनूप और जसलीन में कुर्बानी टास्क के दौरान ब्रेकअप हो गया। इस ब्रेकअप की वजह कोई और नहीं बल्कि खुद जसलीन थीं। दरअसल, कुर्बानी टास्क में जसलीन ने अनूप जलोटा से ज्यादा अपने कपड़ों को अहमियत दी जिसकी वजह से अनूप उनसे खफा हो गए। वहीं, कलर्स के ट्विटर हैंडल पर आई इस वीडियो में अनूप घर में जसलीन को छेड़ते दिख रहे हैं।
वीडियो में जसलीन और अनूप के अलावा सौरभ पटेल, दीपक ठाकुर और सोमी खान नजर आ रही हैं। वहीं, जसलीन और अनूप एक दूजे से दूर बैठे हुए हैं। ऐसे में अनूप ने जसलीन को देखते हुए कहा कि 'तुम्हारे कानों के टॉप्स बहुत अच्छे लग रहे हैं, इस पर जसलीन हंसती हुई बोलती हैं कि मेरे टॉप्स के साथ मेरे बाल भी शोभा दे रहे हैं, इतने में अनूप मौके का फायदा उठाकर बोलते हैं कि अगर कुर्बानी टास्क में ये बाल कटवा लिये होते तो हम नॉमिनेट ना होते।'
वहीं, अनूप की ये बात सुन वहां मौजूद सौरभ, दीपक, सोमी और जसलीन हंसते हुए सोच में पड़ जाते हैं। इसके बाद अनूप,जसलीन से कहते हैं कि 'अगर कोई तुम्हारे कपड़े किडनैप कर ले और कहे कि अनूप को दे दो और कपड़े ले जाओ तो तुम अपने कपड़ों के लिए मुझे दे दोगी। लेकिन इस पर जसलीन ने कहा कि नहीं 'मैं आपको नहीं दूंगी।'
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे और श्रीसंथ के साथ-साथ अनूप-जसलीन की जोड़ी भी नॉमिनेट हुई है। लेकिन अभी तक इन सभी कंटेस्टेंट्स में से श्रीसंथ और सृष्टि पर बाहर होने का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है।