'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद कंटेस्टेंट की पॉपुलरिटी में भारी बढ़ोत्तरी होती है। यही वजह है कि हर कोई इसमें हिस्सा लेकर रातों रात फेमस होना चाहता है। चाहे सेलेब हो या कॉमनर हर कोई 'बिग बॉस' के घर से निकलने के बाद पॉपुलर हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अनूप जलोटा के साथ।
'बिग बॉस 12' की सबसे चर्चित जोड़ी अनूप और जसलीन के बारे में हर कोई बात कर रहा है। इनके अफेयर से हर कोई सन्न रह गया। अनूप जलोटा वैसे तो भजन सम्राट के रूप में फेमस हैं लेकिन इस शो के बाद उनकी प्राइस वैल्यू में भी बढ़ावा हुआ है। अब कॉन्सर्ट ऑर्गनाइजर उनके शो के लिए मुंहमांगी कीमत देने को तैयार हैं।
बॉलीवुड लाइफ को अनूप के करीबी सूत्रों से पता चला है अब वो एक कॉन्सर्ट के लिए लगभग डबल प्राइस लेने वाले हैं। अनूप जलोटा के मैनेजर ने बताया कि बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद अनूप की डिमांड बढ़ी है। पहले जहां उन्हें एक शो के लिए 7-8 लाख रुपये मिलते थे वहीं अब ऑर्गनाइजर 12 लाख देने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के लिए अनूप जलोटा को एक हफ्ते के लिए 45 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। अनूप जलोटा घर में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कंटेस्टेंट हैं। दूसरे नंबर पर करणवीर बोहरा है उन्हें एक हफ्ते के 20 लाख रुपये दिए जा रहे हैं।
'बिग बॉस' के घर में 3 महीने गुजारने को लेकर अनूप जलोटा कहते हैं कि वह बहुत ही व्यस्त व्यक्ति हैं। उनके कई सारे शेड्यूल हैं लेकिन अब देखते हैं कि वहां उनका रहने का अनुभव कैसा होता है। उस पर वह आगे की रणनीति तय करेंगे।