होस्ट सलमान खान की लताड़ के बाद बीमार होकर बिग बॉस शो छोड़ने वाले जुबैर खान की शो में जल्द ही वापसी हो सकती है, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त भी रख दी है। अगर कलर्स चैनल वाले उनकी एक शर्त मान लें तो वो जल्द ही घर में दिख्ााई देंगे।
Bigg Boss 11 में वापसी के ऑफर पर जुबैर ने रखी शर्त, पहले माफी मांगें सलमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पिछले वीकेंड वार में सलमान खान ने जुबैर को उनके खराब व्यवहार और भाषा के चलते ऐसी फटकार लगाई कि वो बीमार हो गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद जुबैर ने सलमान पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज करवाई। इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जुबैर ने कई राज खोले हैं।
उन्होंने बताया कि चैनल वाले चाहते हैं कि वे वापस बिग बॉस के घर आए, लेकिन इसके लिए उन्होंने एक शर्त रख दी। जुबैर का कहना कि वे शो में तभी वापसी करेंगे, जब शो के होस्ट सलमान उनसे माफी मांगे और कहें कि उन्होंने गलत शब्द कहे थे, क्योंकि वे अपने आत्म सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने पार की सारी हदें, आज कैमरे के सामने करेंगी शर्मनाक हरकत
जुबैर ने चैनल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चैनल टीआरपी बटोरने के लिए उनकी उस छवि को दिखा रहा है, जो वो नहीं हैं। इंटरव्यू ने उन्होंने कहा कि सलमान के खिलाफ उन्होंने एआईआर दर्ज करवा दी है और अब वो चैनल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं।
जुबैर ने आरोप लगाया कि टीआरपी बटोरने के लिए शो ने उनके नाम और पहचान का दुरुपयोग किया है। गौरतलब है कि जुबैर ने दावा किया था कि वे दाउद की बहन के रिश्तेदार हैं।
ये भी पढ़ें- BIGG BOSS 11: पहले हाथ फिर गाल पर किया KISS, अब किस हद तक जाएगी ये जोड़ी