{"_id":"5a2782bd4f1c1b59678c0547","slug":"bigg-boss-11-winner-name-revealed-by-ex-contestant-manu-punjabi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 11: फाइनल से पहले लीक हुआ विनर का नाम, एक्स कंटेस्टेंट ने किया खुलासा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 11: फाइनल से पहले लीक हुआ विनर का नाम, एक्स कंटेस्टेंट ने किया खुलासा
Wed, 06 Dec 2017 11:51 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 11 में हर सप्ताह कोई न कोई नई बात होती रहती है पर इस बार कुछ ऐसा हुआ है जिसके बारे में सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हां इस बार शो के बीच में ही विनर का नाम सामने आने की बात की जा रही है। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने दावा किया है कि ये सीजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ही जीतेंगी।
घर में दो महीने बीत जाने के बाद शिल्पा शिंदे का नाम विनर की दावेदारी के लिए मजबूत होता जा रहा है। वहीं शिल्पा के अलावा विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी और हिना खान का नाम भी विनर बनने की लिस्ट में शामिल है। पिछले सीजन के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी का मानना है कि विनर की इस लिस्ट में सभी को पीछे छोड़ते हुए शिल्पा शिंदे ही जीतने वाली हैं।
3 of 4
एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए मनु ने बताया कि शिल्पा शिंदे इस शो को बहुत ही चालाकी से खेल रही हैं। एक इंसान के नकारात्मक और सकारात्मक दो पहलू होते हैं लेकिन शिल्पा अपने पॉजिटिव स्वभाव से सबका दिल जीत रही हैं। शो की शुरुआत में ही विकास गुप्ता के साथ हुए विवाद को लेकर शिल्पा ने सबकी सहानुभूति जीत ली थी।
वहीं दूसरी तरफ शिल्पा किचन और घर के बाकी कामों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और काफी कूल बने रहते हैं। वहीं जब भी कोई उनसे लड़ता है तो वह आजकल उसे जवाब ही नहीं देती हैं। वो इस खेल को काफी मैच्योरिटी के साथ खेल रही हैं। मनु ने कहा कि रियलिटी शो में ज्यादातर वहीं लोग विनर बनते हैं जो गेम को कूल होकर खेलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।