फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Unseen Video: 'शिल्पा का 40 की उम्र में प्रीति जिंटा जैसा फिगर, 25 में क्या कहर ढाती होंगी'

Wed, 13 Dec 2017 06:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास Updated Wed, 13 Dec 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 11 vikas gupta compliment to shilpa shindey
shilpa shinde

बिग बॉस 11 में शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की जोड़ी ऐसी है जिनकी लड़ाई और दोस्ती शुरुआत से चलती आ रही है। कभी ये दोनों एक दूसरे से ऐसे झगड़ते हैं कि जान के दुश्मन बन जाते हैं तो कभी एकदम से दोनों के बीच दोस्ती हो जाती है। इनकी लड़ाई और फिर दोस्ती ने घर के अंदर ही नहीं घर के बाहर भी सभी का ध्यान खींचा। ऐसा लग रहा है दोनों में अब दोस्ती होती जा रही है।



पढ़ें: Bigg Boss 11: गौरी की 'सौतन' बनते-बनते हितेन की दुश्मन बनी अर्शी, लिया ऐसा बदला याद रखेंगे

bigg boss 11 vikas gupta compliment to shilpa shindey
Shilpa Shinde

दरअसल, 'वूट' ने एक अनसीन वीडियो शेयर किया जिसमें विकास गुप्ता शिल्पा की सुंदरता की जमकर तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अर्शी खान, विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा साथ में बैठे हुए हैं और शिल्पा को लेकर बातचीत हो रही है। सबसे पहले प्रियांक कहते हैं कि 'शिल्पा बहुत सुंदर हैं', इसके बाद विकास कहते हैं कि 'हां सुंदर तो हैं, खुदा ने नवाजा ही इतना अच्छा है उनको।' अर्शी कहती हैं कि 'और बोल दो, और पागल हो जाएगी।' अपना बचाव करते हुए विकास कहते हैं कि 'उन्हें थोड़ी ना बोल रहा हूं तुम्हें बता रहा हूं।' 

bigg boss 11 vikas gupta compliment to shilpa shindey
vikas gupta

प्रियांक शर्मा आगे कहते हैं कि 'उन्हें जब शिल्पा अच्छी लगती हैं तब वो तारीफ कर देते हैं। पिछले हफ्ते जब पूल में उतरी थीं तब बहुत सुंदर लग रही थीं।' उनकी इस बात का अर्शी भी समर्थन करती हैं और कहती हैं कि 'व्हाइट में तो बहुत प्यारी लग रही थीं।' विकास शिल्पा की तुलना प्रीति जिंटा से करते हुए कहते हैं कि 'उन पर ना प्रीति जिंटा वाला लुक आ जाता है जब वो कुछ इंडियन पहनती हैं। क्या 40 की किसी एंगल से नहीं लगती हैं।' प्रियांक कहते हैं कि 'जब 25 की रही होंगी तो क्या कहर बरपाती होंगी।' जिस पर विकास कहते हैं कि 'वो शुरू से ऐसी ही हैं, जब वो 25 की थीं तब भी ऐसी ही थीं।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 11 vikas gupta compliment to shilpa shindey
Vikas Gupta

भले ही विकास गुप्ता शिल्पा की खुलकर तारीफ नहीं करते लेकिन इशारों इशारों में काफी कुछ कह गए कि अभी भी वो शिल्पा शिंदे के फैन बने हुए हैं। बेशक दोनों का अतीत का कुछ भी रहा हो लेकिन अब दोनों में सब कुछ अच्छा चल रहा है।

विज्ञापन
bigg boss 11 vikas gupta compliment to shilpa shindey
bigg boss 11

इससे पहले एक एपिसोड में शिल्पा और विकास एक साथ बैठकर बात करते हैं, तभी विकास ने शिल्पा का हाथ पकड़कर अपनी बातें शेयर की।जिस पर अर्शी खान ने पीछे से कमेंट किया कि 'विकास को प्यार तो है शिल्पा से'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed