सलमान खान ने पिछले 'वीकेंड का वार' एपिसोड में जुबैर खान की क्लास लगाते हुए उनकी तुलना कुत्ते से कर डाली थी। अब उन्होंने अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगी है, लेकिन जुबैर से नहीं बल्कि दुनियाभर के कुत्तों से।
Bigg Boss 11: सलमान ने 'कुत्ते' से शुरू किया वीकेंड का वार, 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में कही अजीब बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान ने कहा, 'कुछ समय पहले एक समय पहले मैंने एक सदस्य को कुत्ता बुलाया। मैं माफी मांगना चाहता हूं...दुनिया के सारे कुत्तों से।' सलमान खान ने अपने पालतू कुत्तों माइसन, माइजान से भी उनकी तुलना जुबैर खान से करने के लिए माफी मांगी।
सलमान ने कहा, 'कुत्ते वफादार होते हैं, आप उन पर भरोसा कर सकते हैं। मैंने इस शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल कर दिया। मैं दुखी हूं'
सलमान खान ने 'वीकेंड का वार' एपिसोड में घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की तुलना बॉलीवुड के फेमस कैरेक्टर्स से करते हुए कहा कि वे सेलिब्रिटी नहीं होते हुए भी फुटेज लेने के चक्कर में अजीबो गरीब हरकत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत हिना खान से हुई। सलमान खान ने उनकी तुलना मदर इंडिया से करते हुए कहा, ''हिना खान को ऐसा लग रहा है कि उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।'
Bigg Boss 11: शो में होगी इन दो नामी एक्टर्स की एंट्री, हिना खान पहले ही दे चुकी हैं इन्हें पटखनी
इसके बाद सलमान खान शिल्पा शिंदे पर पहुंचे। उन्होंने कहा, 'शो में शिल्पा बनना तो चाहती हैं 'चांदनी' की श्रीदेवी, लेकिन घर के अंदर 'सदमा' की श्रीदेवी जैसी नजर आ रही हैं।'
सलमान खान ने कहा, 'विकास गुप्ता फिल्म 'गुप्त' के काजोल की तरह एक्ट कर रहे हैं, जिनके कानों में हमेशा ये डायलॉग गूंजता है, 'जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी।'