'खतरों के खिलाड़ी' के आठवें सीजन में नजर आ चुके टीवी के मशहूर एक्टर रवि दूबे और रित्विक धनजानी 'बिग बॉस-11' का हिस्सा बन सकते हैं।
Bigg Boss 11: शो में हुई अदाओं की बारिश जब सब्यसाची ने ऐसे किया मुजरा, देखें वीडियो
'इंडिया फोरम' की खबर के मुताबिक शो के मेकर्स ने इन दोनों एक्टर्स को अप्रोच किया है। रित्विक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनके पास इस शो का हिस्सा बनने का ऑफर आया है लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।'
गौरतलब है कि रवि दूबे की पत्नी सरगुन मेहता शुक्रवार के स्पेशल एपिसोड 'फ्राइडे का फैसला' में नजर आ चुकी हैं। उनके साथ 'बिग बॉस-10' का हिस्सा रहे मनु पंजाबी और न्यूज एंकर सौरव शर्मा भी शो का हिस्सा बने।
बताया जा रहा है कि रवि दूबे और रित्विक धंजानी की शो में बतौर कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि गेस्ट के रूप में इंट्री होगी।
बता दें कि 'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट हिना खान के साथ रवि दूबे और रित्विक धंजानी रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी-8' में हाल ही में देखे गए हैं। हिना इन्हें धूल चटाते हुए टॉप 2 में पहुंच गई थीं।